फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire broke out due to short circuit in Saddlery godown

Kanpur: सेडलरी गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कारखाना भी राख, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 21 Jun 2022 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 Jun 2022 11:34 PM IST
सार

कानपुर के रेलबाजार में सेडलरी गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Kanpur: Fire broke out due to short circuit in Saddlery godown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के सुजातगंज में मंगलवार को अचानक सेडलरी गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। भीषण आग की चपेट में आकर पड़ोस में स्थित अलमारी का कारखाना भी जलकर राख हो गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


रेलबाजार, चंदारी निवासी राजू का सेडलरी कारोबार है। गोदाम सुजातगंज ईदगाह के पास है। गोदाम के पिछले हिस्से में मो. शफीक का परिवार रहता है। शफीक ने बताया कि गोदाम के ऊपर से पड़ोसी आलम के अलमारी के कारखाने में बिजली की केबिल गई थी। मंगलवार को मां आयशा और दो बहनें घर पर थीं।
विज्ञापन


तभी केबिल में शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी से राजू के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने किसी तरह मां व बहनों को बाहर निकाला। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। पास स्थित अलमारी कारखाना भी धूं-धूंकर जलने लगा। मौके पर रेल बाजार पुलिस और अग्निशमन की गाड़ियां पहुंचीं। करीब ढाई से तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। नुकसान का आकलन नहीं लगाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed