{"_id":"6392292cad77cd30b219cfc4","slug":"kanpur-fire-broke-out-due-to-leakage-cylinder-five-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लीकेज सिलिंडर से लगी आग, गर्भवती समेत पांच झुलसे, चाय बनाते वक्त हुआ हादसा, मां-बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लीकेज सिलिंडर से लगी आग, गर्भवती समेत पांच झुलसे, चाय बनाते वक्त हुआ हादसा, मां-बेटे की हालत गंभीर
Thu, 08 Dec 2022 11:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
कानपुर में रेलबाजार के मीरपुर कैंट में गुरुवार सुबह घर में चाय बनाते समय लीकेज सिलिंडर में आग लगने से गर्भवती समेत पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने झुलसे लोगों को उर्सला में भर्ती कराया है। मीरपुर कैंट में कमेला पुराना स्लाटर हाउस निवासी राजू घोड़े के काठ की पालिश का काम करते हैं।
विज्ञापन
परिवार में पत्नी हिना (35), अफ्फान (09), अहमद (05) और नियाज (45) हैं। राजू ने बताया कि हिना नौ माह की गर्भवती है। गुरुवार सुबह उसने चाय बनाने के लिए जैसे ही चूल्हा जलाया लीकेज सिलिंडर में आग लग गई। आग बुझाने में पांचों लोग झुलस गए। पड़ोसियों ने किसी तरह से पांचों को बाहर निकाला। इसके बाद सबमर्सिबल पंप से पानी डालकर आग को बुझाया। पुलिस ने सभी को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। रेलबाजार थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि हिना और बच्चे अहमद की हालत गंभीर है।
विज्ञापन