फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur fire broke out at defense personnels house property worth lakhs was destroyed suspicions of theft

Kanpur: डिफेंस कर्मी के घर में लगी आग…लाखों माल जला, घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा, चोरी की भी आशंका

Fri, 02 Jan 2026 04:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Jan 2026 04:30 PM IST
सार

Kanpur News: अर्मापुर थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि कल रात में आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया था। पीड़ित चोरी का आरोप लगा रहे हैं इस मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur fire broke out at defense personnels house property worth lakhs was destroyed suspicions of theft
ऑर्डिनेंस फैक्टरी कर्मी के घर चोरी के बाद आगजनी, - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के अर्मापुर में डिफेंस कर्मी के घर संदिग्ध हालात में आग लगने से लाखों रुपये का माल राख हो गया।  मेन दरवाजे का ताला टूटा होने और सामान बिखरा होने से चोरी की आशंका जताई जा रही है। अलमारी और बक्सों के ताले भी टूटे मिले। डिफेंस कर्मी परिवार को अलीगढ़ छोड़ने गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन

मुख्य रूप से अलीगढ़ निवासी दीपक कुमार दुबे ऑर्डिनेंस फैक्टरी में मशीनिस्ट हैं। परिवार में पत्नी किशोरी देवी और बच्चों दिव्यांश और तेजस के साथ रहते हैं। पांच साल पहले नागपुर से ट्रांसफर होकर यहां आए हैं। 25 दिसंबर को परिवार को अलीगढ़ छोड़ने गए थे। एक जनवरी को आने पर नाइट ड्यूटी के चलते फैक्टरी चले गए। शुक्रवार को सुबह ड्यूटी से घर पहुंचने पर घर से बाहर का ताला टूटा मिला।

विज्ञापन

घरेलू सामान जलकर राख
वहीं, कुछ गृहस्थी का सामान बाहर तक बिखरा पड़ा था। अंदर जाकर देखा, तो घर में रखा सारा सामान जल गया है। बाइक भी आग की चपेट में आ गई। दीपक के मुताबिक बच्चो की गुल्लक में रखे पांच हजार रुपये, दो सोने के बाले, चांदी के सिक्के, बाइक और सब सामान जलकर राख हो गया है। कुछ माल गायब हो गया। अलमारी और बक्सों के ताले टूटे मिले। इसके साथ ही फ्रीज टीवी सोफे बेड ड्रेसिंग टेबल समेत लगभग सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed