{"_id":"6a33e340fca83c20c30924a3","slug":"kanpur-fire-breaks-out-at-tannery-due-to-short-circuit-workers-flee-to-safety-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शॉर्ट सर्किट से टेनरी में लगी आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शॉर्ट सर्किट से टेनरी में लगी आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान
Thu, 18 Jun 2026 05:56 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
टेनरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमनगंज थानाक्षेत्र के फहीमाबाद निवासी यासीन की जाजमऊ के संजयनगर में न्यू ग्लोब नाम से टेनरी है। टेनरी के स्प्रे डिपोर्टमेंट में ज्वलनशील रसायन और चमड़ा रखा हुआ था। गुरुवार दोपहर स्प्रे डिपार्टमेंट में आग लग गई। आग ने थोड़ी देर में ही विकराल रूप धारण कर लिया। टेनरी में काम कर रहे दो दर्जन से अधिक मजदूरों ने बाहर निकलकर जान बचाई।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से उठ रहे धुएं से आसपास के लोग भी परेशान रहे। जाजमऊ अग्निशमन अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। फिलहाल किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन