{"_id":"6807781be54bf0cc9d0f4a5c","slug":"kanpur-fire-a-spark-from-the-straw-machine-caused-a-massive-fire-20-bighas-of-wheat-crop-burnt-to-ashes-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Fire: भूसा मशीन से निकली चिंगारी से लगी भीषण आग, 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Fire: भूसा मशीन से निकली चिंगारी से लगी भीषण आग, 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दमकल ने पाया काबू
Tue, 22 Apr 2025 04:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 22 Apr 2025 04:36 PM IST
सार
Kanpur News: भीतरगांव इलाके में भूसा मशीन से निकली चिंगारी से 20 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
20 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के भीतरगांव इलाके के बैजूपुर और चिरला गांव के बीच मंगलवार दोपहर हार्वेस्टर से कटाई के बाद भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी ने रौद्र रूप ले लिया। तेज हवाओं को साथ लेकर आधे पौन घंटे में 20 बीघे गेहूं की पकी फसल को जलाकर रख कर दिया। इस दौरान फायर ब्रिगेड और आसपास गांवों के ग्रामीण आग बुझाने में जूझते नजर आए।
विज्ञापन
सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और किसानों के नुकसान का आकलन करने में जुटी। जानकारी के अनुसार बैजूपुर चिराला और पुख़्वापुर गांव के बीच हार्वेस्टर से गेहूं कटाई का काम हुआ है। इसके बाद शेष बचे भाग को भूसा बनाने वाली मशीन से भूसा बनाए जाने का काम जारी था। इसी बीच मंगलवार दोपहर मशीन से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई।
विज्ञापन
20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
किसानों ने आग की लपटें देख बुझाने का प्रयास किया और साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक करीब 20 बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगने से कई किसानों के खेतों की फसलें जलकर राख हो गई।
विज्ञापन