फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire A delegation of traders met the secretary said the fire incident should be investigated

Kanpur Fire: व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सचिव से की मुलाकात, बोले- अग्निकांड की जांच हो…मुआवजा भी मिले

Sat, 01 Mar 2025 11:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Mar 2025 11:28 AM IST
सार

Kanpur News: प्रतिनिधिमंडल ने मांग उठाई कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए मंडी में व्यवस्थाएं की जाएं। सचिव ने मांगों के समर्थन में आश्वासन दिया। बताया कि अग्निकांड की पूरी जानकारी लखनऊ में मंडी निदेशक को दे दी गई है।

विज्ञापन
Kanpur Fire A delegation of traders met the secretary said the fire incident should be investigated
व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंडी सचिव से की मुलाकात - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र की अगुवाई में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंडी सचिव से मुलाकात की। नौबस्ता गल्लामंडी में हुए अग्निकांड की जांच कराने, व्यापारियों को मुआवजा दिलाने, मंडी के अंदर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने और पानी का टैंक बनवाने की मांग उठाई।

विज्ञापन

व्यापारमंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंडी सचिव विजियन बलियान के साथ अग्निकांड स्थल का मुआयना भी किया। प्रभावित व्यापारियों को ढांढ़स बंधाया। इस दौरान कई व्यापारियों के आंखों से आंसू निकल पड़े। बोले, त्योहार से पहले बड़ा नुकसान हो गया। दस से अधिक गल्ला और बारदाना के पीड़ित व्यापारियों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन




सचिव ने मांगों के समर्थन में आश्वासन दिया
प्रतिनिधिमंडल ने मांग उठाई कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए मंडी में व्यवस्थाएं की जाएं। सचिव ने मांगों के समर्थन में आश्वासन दिया। बताया कि अग्निकांड की पूरी जानकारी लखनऊ में मंडी निदेशक को दे दी गई है। उन्होंने भी मदद का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अजय बाजपेई, गोपाल शुक्ला, श्यामजी गुप्ता, गोपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed