Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: FIR lodged against Dinu and his associates for kidnapping, robbery, extortion

Kanpur: दीनू और उसके साथियों पर अपहरण, डकैती, रंगदारी मांगने में हुई एफआईआर

Sun, 15 Jun 2025 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Jun 2025 11:33 PM IST
सार

Kanpur News: दीनू और उसके साथियों पर अपहरण, डकैती, रंगदारी मांगने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नवीन मार्केट के जूता कारोबारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
Kanpur: FIR lodged against Dinu and his associates for kidnapping, robbery, extortion
अधिवक्ता दीनू उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने दीनू और उसके साथियों पर मारपीट, गाली गलौज, अपहरण, डकैती, रंगदारी मांगने जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई नवीन मार्केट के जूता कारोबारी की तहरीर पर हुई। रिपोर्ट में दीनू, धीरज दुबे उर्फ ट्विंकल दुबे, नीरज दुबे उर्फ सोनू पंडित को नामजद कर 10-12 अन्य साथियों को शामिल किया गया है। इससे पूर्व दीनू के साथियों पर अलग अलग थानों में 14 रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं।

विज्ञापन


केशवनगर डब्ल्यू ब्लॉक निवासी राकेश अरोड़ा उर्फ लोरी की नवीन मार्केट में कमाल फुटवियर के नाम से दुकान है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दीनू उपाध्याय के साथियों ने अपहरण और हत्या की धमकी देकर उनसे हर महीने रंगदारी वसूली है। आरोपी धीरज व नीरज दुबे हर महीने दुकान में आते और हजारों का माल लेकर बिना रुपये दिए चले जाते थे। कहते थे की व्यापार करना है तो हर महीने रंगदारी देनी होगी। 17 सितंबर 2021 को उनसे कहा गया कि दीनू उपाध्याय ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये देने में असमर्थता जताने पर आरोपी रात आठ बजे नवीन मार्केट से उनका अपहरण कर मैनावती मार्ग ले गए। यहां अंधेरे में डंडे और बेल्ट से पिटाई की।

विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: FIR lodged against Dinu and his associates for kidnapping, robbery, extortion
अधिवक्ता दीनू उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि मोबाइल, पर्स और दुकान में रखे 64,500 रुपये लूट लिए। दीनू के साथी उन्हें कार में बिठाकर कहीं ले जा रहे थे, लेकिन फजलगंज के पास पेट्रोल भरवाने के दौरान उन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। वह शिकायत करने कोतवाली गए, जबकि दीनू और उसके साथी पहले से ही मौजूद थे। उन्हें शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी गई। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि दीनू उपाध्याय, नीरज, धीरज दुबे और 10-12 अन्य साथियों पर अपहरण करने, डकैती, रंगदारी मांगने, गाली गलौज और धमकी देने जैसी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed