{"_id":"64aee127c93a5b8940081757","slug":"kanpur-father-son-arrested-for-shooting-and-attacking-old-man-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गोली मारकर वृद्ध का पंजा उड़ाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गोली मारकर वृद्ध का पंजा उड़ाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे दोनों
Wed, 12 Jul 2023 10:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Jul 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पिता-पुत्र
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जाजमऊ में बच्चों के विवाद में गोली मार वृद्ध के हाथ का पंजा उड़ाने के आरोपी अर्शी और उसके बेटे को बुधवार शाम को कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे। जाजमऊ नई बस्ती हाशमी रोड निवासी वसीम का आठ वर्षीय बेटा आतिफ सोमवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच वह अर्शी के घर के बाहर रखी बालू में खेलने लगा।
विज्ञापन
इस पर अर्शी ने उसे गाली देकर भगा दिया था। आतिफ की शिकायत पर उसके दादा सगीर (65) विरोध करने पहुंचे। इस पर आरोपी ने गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी थी। लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी थी। पुलिस ने आरोपी अर्शी, उसके बेटे जैद और साथी उबैद पर हत्या के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी सरेंडर करने की फिराक में थे। उनकी बंदूक का लाइसेंस भी निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन