{"_id":"6ab62e3a77e7c12e890950ce","slug":"kanpur-farmers-house-burgled-in-umri-village-jewelry-and-cash-worth-15-lakh-stolen-police-are-scanning-cctv-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: उमरी गांव में किसान के घर में सेंधमारी, 15 लाख के जेवर और नकदी पार, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: उमरी गांव में किसान के घर में सेंधमारी, 15 लाख के जेवर और नकदी पार, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
Fri, 25 Sep 2026 01:49 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:49 PM IST
सार
Kanpur News: भीतरगांव ब्लॉक के उमरी गांव में चोरों ने किसान के घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने मकान के पीछे दीवार में सेंध लगाकर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये नकद पार कर दिए। सुबह जब परिजन पीछे के कमरे में पहुंचे, तब वारदात का पता चला।
विज्ञापन
उमरी गांव में किसान के घर बड़ी चोरी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में भीतरगांव क्षेत्र के उमरी गांव में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और करीब 15 लाख रुपये के आभूषण व 30 हजार रुपये नकदी पार कर दिए।
विज्ञापन
घटना के समय किसान दिनेश पाल का परिवार आगे वाले कमरों और बरामदे में सो रहा था, जिससे उन्हें भनक तक नहीं लगी। सुबह करीब छह बजे जब परिजन मवेशियों के लिए भूसा निकालने पीछे के कमरे में पहुंचे, तब चोरी का खुलासा हुआ। वहां बक्से और डिब्बे खुले पड़े थे।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
पीड़ित के अनुसार चुराए गए जेवर उनकी मां और विवाहित बेटी के थे। सूचना पर साढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।