फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Farmers body found in room wife consumes poisonous substance distraught over husbands death

Kanpur: कमरे में मिला किसान का शव, पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, पति की मौत से थी आहत, हालत गंभीर

Fri, 31 Jul 2026 04:09 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 31 Jul 2026 04:09 PM IST
सार

Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में शुक्रवार सुबह किसान राम सिंह का शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिनके शरीर पर करंट के निशान और तार लिपटा हुआ था। पति की मौत से गहरा आहत होकर उनकी पत्नी संध्या ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Farmers body found in room wife consumes poisonous substance distraught over husbands death
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नरवल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक 42 वर्षीय किसान का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार राम सिंह गुरुवार रात घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी संध्या और तीनों बच्चे संकल्प, राघवेंद्र और सत्या नौबस्ता में ताऊ के घर रहते हैं। गुरुवार को छोटे बेटे राघवेंद्र का जन्मदिन होने के कारण संध्या बच्चों के साथ वहीं थीं।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे संध्या घर लौटीं। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज न आने पर वह घर के बगल बने मंदिर के सहारे अंदर पहुंचीं और कमरे की कुंडी खोलकर भीतर गईं। वहां राम सिंह फर्श पर औंधे मुंह पड़े थे। यह देखकर वह बेसुध हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। घटना से आहत होकर संध्या ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

विज्ञापन





शरीर पर बिजली का तार लिपटा मिला
तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।  सूचना पर एसीपी चकेरी पूर्वी आशुतोष सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में राम सिंह के शरीर पर बिजली का तार लिपटा मिला और शरीर पर चोट के निशान भी थे। इससे प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
एसीपी आशुतोष सिंह ने बताया कि संभवत: बोर्ड में तार लगाते समय हादसा हुआ हो। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई श्याम सिंह की तहरीर पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed