{"_id":"6648b1e3f55f06ff0308519e","slug":"kanpur-farmer-was-kidnapped-taken-hostage-and-beaten-2024-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Crime: अपहरण कर किसान को बंधक बनाकर पीटा, छुड़ाने पहुंची पुलिस पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Crime: अपहरण कर किसान को बंधक बनाकर पीटा, छुड़ाने पहुंची पुलिस पर हमला
Sat, 18 May 2024 07:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 18 May 2024 07:20 PM IST
सार
Kanpur News: बिधनू के ढरहरा गांव के किसान को पड़ोसी गांव बांबीपुरवा के छह-सात युवकों ने बंधक बनाया था। डायल-112 पर सूचना के बाद पहुंचे सिपाही और होमगार्ड से भी मारपीट की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कानपुर में बिधनू क्षेत्र के ढरहरा गांव के किसान को पड़ोसी गांव के छह-सात युवकों द्वारा शुक्रवार रात को अपहरण कर बंधक बनाकर पीटे जाने की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस पर ही हमला हो गया। युवकों ने सिपाही और होमगार्ड को लाठी-डंडों से मारा। थाने से पुलिस पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित किसान को बंधनमुक्त कराकर घर पहुंचाया गया। पुलिस ने किसान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। किसान ने अपनी तहरीर में पुलिस पर भी हमले का जिक्र किया है।
ढरहरा गांव निवासी किसान श्याम सिंह चंदेल (57) शुक्रवार रात को बेटी के घर बाइक से जामू गांव जा रहे थे। बांबीपुरवा गांव के मोड़ पर तीन बाइकों से आए छह युवकों ने नाम पता पूछने के बाद उन्हें पीटना शुरू कर दिया। फिर उन्हीं की बाइक से अपहरण कर बांबीपुरवा ले गए। यहां बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा। इसी बीच किसी ग्रामीण ने डायल-112 पर सूचना दे दी। इस पर पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल)-0960 के सिपाही जितेंद्र कुमार और होमगार्ड धर्मेंद्र कुमार बांबीपुरवा पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मी श्याम सिंह को छुड़ाने लगे तो युवकों ने लाठी-डंडे दिखाकर किसान को खींच लिया। सिपाही जितेंद्र वीडियो बनाने लगे तो एक आरोपी युवक ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसी बीच सिपाही के सिर पर डंडा मार दिया। पुलिस पर हमले की सूचना पर थाने का पुलिस बल पहुंचा, तो हमलावर भाग गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने श्याम सिंह को घर पहुंचाया।

... तो यह थी विवाद की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि शुक्रवार शाम को बांबीपुरवा निवासी लोडर चालक विकास पासवान ढरहरा गांव भूसा भरने गया था। इसी बीच श्याम सिंह के ट्यूबवेल के पास पड़ी चारपाई पर बैठकर शराब पीने लगा। इसको लेकर श्याम सिंह के बेटे सलोनी से मारपीट हुई थी। मामले में विकास ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस के गांव पहुंचने से पहले ही विकास ने साथियों के साथ मिलकर श्याम सिंह को बंधक बनाकर पीट दिया।
बिधनू थाना प्रभारी प्रेमचंद्र कनौजिया ने बताया कि पुलिस पर हमले की बात निराधार है। किसान श्याम सिंह की तहरीर पर छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर पीटने, चोट पहुंचाने समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।