फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Farmer dies due to bee attack, nephew injured

Kanpur: मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत, भतीजा घायल

Thu, 09 Feb 2023 04:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Feb 2023 04:05 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो  गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: Farmer dies due to bee attack, nephew injured
शिवबहादुर सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के पाराप्रतापपुर गांव में बुधवार देर शाम खेत पर छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने जा रहे किसान पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। हमले में घायल किसान की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि हमले में घायल भतीजे का घर पर ही इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


भतीजे रामजी (22) ने बताया वह बुधवार देर शाम रोज की अपने चाचा शिवबहादुर सिंह (65) के साथ छुट्टा पशुओं से खेत पर गेंहू की फसल की रखवाली करने जा रहा था। गांव के बाहर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। चाचा शिवबहादुर के पूरे शरीर पर मधुमक्खियां चिपक गयी और जगह-जगह काटा। रामजी ने पास में चल रहे सिचाई इंजिन के धुएं के पास भागकर अपनी जान बचाई लेकिन फिर भी उसे कई जगह मधुमक्खियों ने काटकर घायल कर दिया। जब मधुमक्खियां चली गयीं तो उसने गांव वालों की मदद से बेसुध पड़े शिवबहादुर को इलाज के लिए कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उनकी मौत हो गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed