{"_id":"667c208952b5da99a7060357","slug":"kanpur-farmer-commits-suicide-after-wedding-anniversary-party-2024-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शादी की सालगिरह की पार्टी के बाद किसान ने दी जान, गमछे के सहारे लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शादी की सालगिरह की पार्टी के बाद किसान ने दी जान, गमछे के सहारे लटकता मिला शव
Wed, 26 Jun 2024 08:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 Jun 2024 08:21 PM IST
सार
Kanpur News: शादी की सालगिरह की पार्टी के बाद किसान ने मौत को गले लगा लिया। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कानपुर में नरवल थानाक्षेत्र के रहने वाले एक किसान का शव बुधवार सुबह घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित एक पीपल के पेड़ पर गमछे के सहारे लटकता मिला। मंगलवार को शादी की सालगिरह पर दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद वह कमरे में सोने चला गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नरवल गांव निवासी महाबल सिंह उर्फ सुशील सिंह (48) पेशे से किसान थे। चाचा सुखपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को महाबल और गुड्डी की शादी की सालगिरह थी। शाम को घर पर कुछ मेहमान और दोस्त आए हुए थे जिनके साथ सुशील ने देर रात तक पार्टी की। खाना-पीना होने के बाद सुशील व परिवार के लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। बुधवार सुबह जब सुशील कमरे में नहीं मिले तो बेटे पवन और बेटियाें ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
Trending Videos
इस बीच ग्रामीणों ने उनका शव घर से 500 मीटर दूर पीपल के पेड़ पर लटके होने की जानकारी दी। नरवल थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने और तहरीर आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।