कानपुर: महाराजपुर इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह का विदाई समारोह, फूल-मालाओं के साथ दी भावभीनी विदाई, दी शुभकामनाएं
Kanpur News: महाराजपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह के तबादले पर रविवार को थाना परिसर में हुए विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों व क्षेत्रीय लोगों ने फूल-मालाओं और शॉल-पटका ओढ़ाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह के तबादले पर रविवार को थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों, समाजसेवियों और क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें माला पहनाकर, शॉल-पटका ओढ़ाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में एसआई राजमोहन मिश्रा ने कहा कि जनार्दन सिंह ने अपने कार्यकाल में मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लोगों को सही राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। उनका कार्यकाल हमेशा याद किया जाएगा।
शायरी सुनकर परिसर में मौजूद लोग भावुक हो गए
इस मौके पर राजमोहन मिश्रा ने शायरी के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। बिछड़कर ये दिल उम्रभर लगने लगा है, मगर लगेगा नहीं। तेरे जाने के बाद मैंने खुद से गुफ्तगू की, लगेगा नहीं यूं साथ...” शायरी सुनकर परिसर में मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। वहीं इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों और क्षेत्र के लोगों का आभार जताया।
नई जिम्मेदारी के लिए दीं शुभकामनाएं
उन्होंने कहा कि टीम भावना और आपसी सहयोग से ही बेहतर पुलिसिंग संभव है। उन्होंने सभी से ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की अपील की। क्षेत्र के लोगों से मिले सहयोग और सम्मान के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया। समारोह में मौजूद लोगों ने उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
