फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fake Sub Inspector Bail Plea Rejected Court Deems Impersonation in Police Uniform

Kanpur: 'फर्जी दरोगा' की जमानत अर्जी खारिज; पुलिस की वर्दी पहन झाड़ता था धौंस, कोर्ट ने माना- ये गंभीर अपराध

Fri, 03 Apr 2026 10:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 03 Apr 2026 10:43 PM IST
सार

Kanpur News: अनवरगंज पुलिस द्वारा पकड़े गए फर्जी पुलिसकर्मी संजय कुमार सिंह की जमानत अर्जी अपर जिला जज ने खारिज कर दी है। आरोपी इनकम टैक्स कमिश्नर की कार और पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल कर ठगी करता था।

विज्ञापन
Kanpur Fake Sub Inspector Bail Plea Rejected Court Deems Impersonation in Police Uniform
कोर्ट का फैसला - फोटो : FreePik

विस्तार

कानपुर में पुलिस की वर्दी पहन वसूली करने वाले की जमानत अर्जी अपर जिला जज 22 रघुबर सिंह ने खारिज कर दी है। अनवरगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घंटाघर की ओर जा रही एक कार को रोका तो उसमें पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति बैठा था।

विज्ञापन

शक होने पर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम उन्नाव के दोस्तीनगर निवासी संजय कुमार सिंह बताया और कहा कि वह लोगों पर धौंस जमाने के लिए वर्दी पहनता है और नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों को ठग भी चुका है। पुलिस ने उसे जेल भेजा था।

विज्ञापन

कोर्ट ने गंभीर अपराध मानकर अर्जी खारिज की
वहीं, कार पर कूटरचित नंबर प्लेट लगी थी। नंबर चेक करने पर कार इनकम टैक्स के जाॅइंट कमिश्नर सेंट्रल रेंज लखनऊ के नाम दर्ज थी। एडीजीसी ने बताया कि संजय की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई थी, लेकिन कोर्ट ने गंभीर अपराध मानकर अर्जी खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed