फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fake medicines of renowned companies found in drug department raid

Kanpur: ड्रग विभाग के छापे में नामी कंपनियों की नकली दवाएं मिलीं, क्रय-विक्रय पर रोक, मेडिकल स्टोर सीज

Tue, 20 Feb 2024 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Feb 2024 10:54 PM IST
सार

कानपुर में ड्रग विभाग ने छापे में नामी कंपनियों की नकली दवाएं पकड़ी हैं। टीम ने  कौशलपुरी का मेडिकल स्टोर सीज कर दिया है।

विज्ञापन
Kanpur: Fake medicines of renowned companies found in drug department raid
कौशलपुरी में संदिग्ध नकली दवाओं की जांच करती ड्रग विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में ड्रग विभाग की टीम ने कौशलपुरी, आरकेनगर स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर नामी कंपनियों की नकली दवाएं पकड़ी हैं। इसके अलावा ड्रग विभाग की टीम को पृथम दृष्टया दवाओं में सॉल्ट की जगह खड़िया की तरह का पदार्थ मिला है। दवाओं के सैंपल राजकीय विश्लेषक लैब भेज दिए गए हैं। मेडिकल स्टोर संचालक इन दवाओं की खरीद से संबंधित कोई अभिलेख ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम को नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन


4,79,325 रुपए कीमत की औषधियां, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री टीम ने जब्त कर ली। मेडिकल को सीज करके दवा के क्रय-विक्रय पर रोग लगा दी गई है। नकली एवं अधोमानक औषधि की विक्रय की सूचना पर सहायक आयुक्त औषधि दिनेश कुमार तिवारी ने टीम गठित करके जांच के आदेश दिए थे। टीम में नगर की ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान और ओमपाल सिंह, इटावा के ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय रहे। टीम ने थाना नजीराबाद से पुलिस बल के साथ कौशलपुरी के न्यू गगन केमिस्ट पर छापा मारा और दवाओं की जांच शुरू की।
विज्ञापन

 

जांच के दौरान एल्केम, टोरेंट, अरिस्टो, लूपिन, सन फार्मा, ग्लेनमार्क, सिप्ला लिमिटेड, एबट, डॉ. रेड्डीज़ एवं अन्य एम.एन.सी. कंपनी के डुप्लीकेट दवाएं पाई गईं। दवाओं की खरीद के संबंध में कागजात मेडिकल स्टोर संचालक अभिलेख नहीं दिखा पाए। नियमानुसार फॉर्म 16 पर क्रम संख्या 1 से 26 तक (पृष्ठ संख्या 1 से 4) तक अंकित करते हुए 4,79,325 रुपए की औषधियां, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री जब्त कर ली गई।

मेडिकल स्टोर संचालक पुलकित गुप्ता के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप चैट के जरिये क्रय विक्रय को देखकर मोबाइल फोन को अभिरक्षा में लिया गया। व्हॉट्स पर क्रय-विक्रय की दवाओं का अनुमानित मूल्य 22,999 रुपये है। कुल दवाओं की कीमत 5,02,324 रुपये है। ड्रग इंस्पेक्टर ओम पाल सिंह ने बताया कि दवाओं को जांच के लिए राजकीय विश्लेषक लैब भेजा जाएगा। उसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

खतरे में डाली मरीजों की जान, बीपी की भी नकली दवाएं
ड्रग विभाग की टीम ने दवाओं को चखकर भी देखा। जीरो डॉल एसपी दवा चखी तो उसका स्वाद खड़िया जैसा आया। ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान ने बताया कि जिन असली सॉल्ट का स्वाद कड़वा होता है, उसका स्वाद खड़िया जैसा लगा। बुखार की जीरो डॉल एसपी, गैस की टैन-10, डीएसआर, एंटी बायोटिक ऑगमेंटिन, क्लेवम, ब्लड प्रेशर की टेल्मा, डायबिटीज की दो दवाएं, चक्कर की वर्टिन तथा नींद की दवाएं नकली हैं। नामी कंपनियों के नाम पर इन नकली दवाओं से बैच की कोडिंग और एमआरपी काट दी गई थी। शक है कि इनमें कुछ एक्सपायरी दवाएं भी हो सकती हैं। ब्लड प्रेशर की नकली दवा खाने वाला रोगी धोखे में रहेगा, बीपी अधिक बढ़ा तो हार्ट अटैक आ सकता है। उन्होंने बताया कि 18 दवाओं के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed