{"_id":"6a4695499170f8e8aa044621","slug":"kanpur-factory-worker-visiting-karauli-shankar-dham-ashram-dies-during-treatment-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: करौली शंकर धाम आश्रम आए फैक्टरी कर्मी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: करौली शंकर धाम आश्रम आए फैक्टरी कर्मी की इलाज के दौरान मौत
Thu, 02 Jul 2026 10:14 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
करौली शंकर धाम आश्रम में इलाज के लिए आए बलिया के हजौली टेकारी गडवाड निवासी फैक्टरी कर्मी जयनाथ प्रजापति (50) की बुधवार देर रात मौत हो गई। वह शुगर और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज थे। पत्नी सुनीता ने बताया कि पांच साल से पति की तबीयत खराब रहती थी। उन्हें शुगर व हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी। 27 जून को सपरिवार इलाज कराने शहर आई थीं।
विज्ञापन
30 जून को आश्रम के पास किराये का कमरा लेकर रहने लगे थे। बुधवार रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया था। आराम मिलने पर अस्पताल से भेज दिया गया था। देर रात दोबारा तबीयत बिगड़ने पर माैत हो गई। परिवार में बेटा अंकित और प्रीति हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन