फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Factory worker dies after being hit by a train while crossing a closed gate

Kanpur: बंद फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से फैक्टरी कर्मी की मौत

Tue, 07 Jan 2025 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Jan 2025 11:42 PM IST
सार

Kanpur News: बंद फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने फैक्टरी कर्मी की जान चली गई। हादसा रावतपुर नौ नंबर क्राॅसिंग पर हुआ। 

विज्ञापन
Kanpur: Factory worker dies after being hit by a train while crossing a closed gate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बंद रेलवे फाटक पार कर रहे एक्सपोर्ट कंपनी के कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जूही डिपो एस ब्लॉक निवासी अनिल गौतम (55) फजलगंज में एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते थे। परिवार में पत्नी लक्ष्मी, बेटी कीर्ति व बेटा आकाश है। अनिल के गुरुदेव पैलेस के पास रहने वाले साढ़ू मनोज ने बताया कि मंगलवार सुबह अनिल घर से फजलगंज फैक्टरी जाने के लिए निकले थे। वह रावतपुर की नौ नंबर क्राॅसिंग के पास पहुंचकर बंद फाटक पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। अनिल मफलर बांधे थे। संभव है कि उन्हें ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। साथ ही कोहरा भी था। जीआरपी अनवरगंज की सूचना पर पहुंचे परिजनों शव की शिनाख्त की। जीआरपी ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आने से बकरी चरा रहे वृद्ध की मौत
नर्वल क्षेत्र में सोमवार शाम रेलवे लाइन के किनारे बकरियां चरा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। करबिगवा गांव निवासी मोहनलाल (70) देर शाम रेलवे लाइन किनारे बकरियां चरा रहे थे। उसी दौरान डाउन लाइन से गुजरने वाली ट्रेन की चपेट में आने से मोहन लाल की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस और परिजन पहुंचे। पत्नी राजरानी और छोटे बेटे रंजीत ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed