फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Factory worker collapses, dies; suspected cause: cold exposure

Kanpur: फैक्टरी में हालत बिगड़ी, माैत, ठंड लगने की आशंका, मचा कोहराम

Thu, 25 Dec 2025 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Factory worker collapses, dies; suspected cause: cold exposure
गुजैनी थाना - फोटो : amar ujala
गुजैनी थाना क्षेत्र स्थित एक दाना फैक्टरी में काम करते समय बुधवार सुबह सेनपश्चिम पारा निवासी ऑपरेटर दीपक पांडेय (55) की हालत बिगड़ गई। हैलट में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि फैक्टरी से उन लोगों को कोई सूचना नहीं दी गई न ही उनका फोन मिला। रात में उन्हें पुलिस ने जानकारी दी। इसके बाद शव पोस्टमॉर्टम भेजा गया। दीपक के परिवार में पत्नी संध्या और बेटा देवेश हैं। दोनों बिल्हौर में रहते हैं। गुजैनी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा के अनुसार सर्दी से हार्ट अटैक की आशंका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित किया गया है। फोन गायब होने की बात परिजन कह रहे हैं तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed