{"_id":"6af9ecd0804965cf9a0bf562","slug":"kanpur-factory-supervisor-and-confectioner-lose-their-lives-in-two-separate-accidents-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दो हादसों में गई फैक्टरी सुपरवाइजर और हलवाई की जान, चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दो हादसों में गई फैक्टरी सुपरवाइजर और हलवाई की जान, चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकले
Sun, 15 Nov 2026 11:05 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
प्रमोद कुमार व शिवम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पनकी और कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बेकाबू ट्रकों ने फैक्टरी के सुपरवाइजर प्रमोद कुमार (51) और हलवाई शिवम (31) को टक्कर मारकर कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकले। पुलिस चालकों की तलाश में है। कानपुर देहात के थाना रूरा के गांव गैजुमऊ निवासी प्रमोद पनकी सरायमीता साइट नंबर चार स्थित होजरी फैक्टरी में 33 साल से सुपरवाइजर थे।
विज्ञापन
परिवार में दिव्यांग पत्नी लक्ष्मी देवी, बेटियां खुशबू, स्नेहा और बेटा कृष्णा हैं। बड़े भाई रमेश ने बताया कि शनिवार रात प्रमोद फैक्टरी के काम से बाहर निकले थे, तभी सड़क पार करते समय ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। उधर, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अशोकनगर निवासी शिवम सहालग में हलवाई का काम करता था। परिवार में मां संगीता और तीन बहनें ममता, जयदेवी व मुस्कान हैं। चाचा राजकुमार के अनुसार रविवार सुबह करीब पांच बजे शिवम बिठूर रोड स्थित दुकान पर चाय पीने गए थे। सड़क पार करते समय ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि वाहनों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
