फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Eye Scandal, Six people had lost their eyesight, investigation will be done again to give clean chit to

Kanpur Eye Scandal: छह लोगों की चली गई थी आंखों की रोशनी, नर्सिंगहोम को क्लीनचिट देने की दोबारा होगी जांच

Sun, 10 Sep 2023 11:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Sep 2023 11:30 AM IST
सार

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की नेत्र रोग विभागाध्यक्ष और प्रोफेसर डॉ. शालिनी मोहन ने बताया कि उस वक्त ओटी की जांच करा ली गई थी। माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने ओटी सैंपल की निगेटिव रिपोर्ट दी थी। इसके बाद जिस दिन रोगियों का ऑपरेशन हुआ था।

विज्ञापन
Kanpur Eye Scandal, Six people had lost their eyesight, investigation will be done again to give clean chit to
मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद रोशनी जाने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बर्रा स्थित आराध्या हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद शिवराजपुर के छह रोगियों की रोशनी जाने के मामले में पुलिस ने हॉस्पिटल को क्लीनचिट देते हुए केस में फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगा दी है। पुलिस ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर गठित विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमेटी की जांच रिपोर्ट और मरीजों के बयानों को एफआर का आधार बनाया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने मामले में हुई जांच की समीक्षा के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

जेसीपी ने कहा कि जांच की समीक्षा के बाद यदि महसूस हुआ कि किसी बिंदु को शामिल नहीं किया गया है तो उसे शामिल कर अगली कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ की जांच रिपोर्ट में बताया गया था कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अस्पताल के ओटी के सैंपल की तीन बार जांच हुई लेकिन रिपोर्ट निगेटिव रही। मरीजों के कार्नियल स्वाब की रिपोर्ट में सूडोमोनास बैक्टीरिया का इंफेक्शन पाया गया।

विज्ञापन

अस्पताल में जांच कमेटी को कई कमियां मिली थीं
इसके अलावा एक बिंदु को और तवज्जो दी गई कि तीन दिन में 47 लोगों के ऑपरेशन हुए, लेकिन सिर्फ उन्हीं छह लोगों की आंखों में संक्रमण हुआ। मरीजों के बयानों में भी साफ सफाई बरतने में लापरवाही को दर्ज किया गया था। इन्हीं सब को आधार बनाकर पुलिस ने जांच बंद करने का फैसला ले लिया। हालांकि अस्पताल में जांच कमेटी को कई कमियां मिली थीं। इनमें डॉ. नीरज गुप्ता का रोगियों की फॉलोअप जांच न करना और ओटी में सैनिटाइजेशन की कमी थी।

विज्ञापन

यह है मामला
पिछले साल दो नवंबर को बर्रा स्थित आराध्या आई हॉस्पिटल में एक आई कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में दुर्गेश शुक्ला नाम का व्यक्ति शिवराजपुर व अन्य जगह से वाहनों के जरिये महिलाओं पुरुषों आदि को लेकर पहुंचा था। हालांकि 2 से 4 नवंबर के बीच चलने वाले इस कैंप के लिए स्वास्थ्य विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इस कैंप के लिए प्रति व्यक्ति 15-15 सौ रुपये भी लिए गए। कैंप के दौरान तीन दिन में मोतियाबिंद पीड़ित कुल 47 मरीजों का ऑपरेशन डॉ. नीरज गुप्ता ने किया। इसमें छह मरीजों की आंखों की रौशनी गई थी।

विज्ञापन

आंख के ऑपरेशन के बाद रोगियों के फॉलोअप में चूक हुई
आराध्या हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के रोगियों की आंख के ऑपरेशन के बाद फॉलोअप में चूक हुई। शिवराजपुर का जो एजेंट मोतियाबिंद के इन रोगियों की सर्जरी के लिए लाया था, वह 72 घंटे के अंदर दोबारा उन्हें दिखाने के लिए नहीं लाया। रोगियों की आंख की रोशनी जब चली गई तो वे शिकायत करने के लिए आए थे। यह बात खुद रोगियों ने हैलट के डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डायग्नोसिस करते वक्त बताई थी।

संक्रमण तो ठीक हुआ, लेकिन आंख की रोशनी नहीं आई
इसके बाद में उनका इलाज हैलट के नेत्र रोग विभाग में किया गया। रोगियों की आंखों का संक्रमण तो ठीक हो गया लेकिन आंख की रोशनी नहीं आई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की नेत्र रोग विभागाध्यक्ष और प्रोफेसर डॉ. शालिनी मोहन ने बताया कि उस वक्त ओटी की जांच करा ली गई थी। माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने ओटी सैंपल की निगेटिव रिपोर्ट दी थी। इसके बाद जिस दिन रोगियों का ऑपरेशन हुआ था।

72 घंटे के अंदर रोगी का फॉलोअप जरूरी
उस दिन और भी रोगियों का ऑपरेशन हुआ था, उनकी भी रिपोर्ट ली गई थी। उन्हें संक्रमण नहीं था। रोगी के सर्जरी के बाद चले गए थे। उनका कहना है कि ऑपरेशन के बाद 72 घंटे के अंदर रोगी का फॉलोअप जरूरी होता है। अमूमन रोगी को 48 घंटे में देखा जाता है। इससे अगर संक्रमण है तो तुरंत पता चल जाता है और उसका इलाज हो जाता है। रोगी सर्जरी के एक सप्ताह के बाद हैलट लाया गया था। धूल, मिट्टी और कीचड़ में भी सूडोमोनास बैक्टीरिया होता है। फॉलोअप हो जाने पर इलाज से संक्रमण ठीक हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed