{"_id":"689787528e66e3a7290afb63","slug":"kanpur-extortion-report-against-akhilesh-dubey-s-associates-vinay-katiyar-and-shomil-shah-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अखिलेश दुबे के साथी विनय कटियार व शोमिल शाह पर वसूली की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अखिलेश दुबे के साथी विनय कटियार व शोमिल शाह पर वसूली की रिपोर्ट
Sat, 09 Aug 2025 11:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना
- फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता अखिलेश दुबे के दो साथियों विनय कटियार और शोमिल शाह पर जबरन वसूली के मामले में महिला ने कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है, कि अखिलेश के साथियों ने एक युवती की मदद से उनके भाई को फर्जी मामले में फंसाया। इसके बाद रफा दफा करने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये वसूल लिए गए।
केशवपुरम जगतपुरी निवासी सीमा कुमारी ने कल्याणपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका भाई गोविंद नगर के एक होटल में मैनेजर के पद पर 12 साल से कार्य कर रहा था। बताया कि एक महीने पहले मेघा सविता नाम की एक युवती हाउस कीपिंग के पद पर नियुक्त हुई। आरोप है, कि वो अक्सर काम में लापरवाही बरतती थी जिस पर भाई अक्सर उसे टोकता था। मेघा ने गोविंद नगर थाने में भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उनके साथ गलत बर्ताव करने का आरोप लगाया। उस दौरान मेघा का मुंह बोला भाई विनय कटियार व अधिवक्ता शोमिल शाह भी थे। विनय कटियार व शोमिल उसे डराकर तरह-तरह के आरोपों के परिणाम बताते रहे।
पीड़िता के अनुसार हाथ जोड़कर माफी मांगी लेकिन वह लोग दबाव बनाने लगे। उन लोगों ने किदवई नगर स्थित ऑफिस बुलाया और समझौता करने के बदले पांच लाख रुपये मांगे। पैसे का इंतजाम करने का समय मांगा तो भाई को जेल भेज दिया गया। शोमिल शाह ने दबाव बनाया कि जब तक पैसे नहीं दोगी युवती का बयान मजिस्ट्रेट के सामने नहीं कराया जाएगा। जिसके बाद 3.50 लाख रुपये नकद उनके ऑफिस के पास दिए गए। उसके बाद कोर्ट से भाई की जमानत कराई। एडीसीपी वेस्ट कपिलदेव सिंह ने बताया कि आरोपी पक्ष अधिवक्ता अखिलेश दुबे के करीबी हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मामले में अखिलेश की संलिप्ता मिलती है, तो उसका नाम बढ़ाया जाएगा।