Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Exporters conference speakers said coordination between government and entrepreneurs speed up exports

Kanpur: निर्यातक सम्मेलन का आयोजन, वक्ता बोले- सरकार और उद्यमियों के तालमेल से निर्यात को मिलेगी रफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 02:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Jul 2025 02:22 PM IST
सार

Kanpur News: निर्यातक सम्मेलन में केंद्र सरकार ने निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने बताया कि भारत-यूके समेत अन्य देशों से मुक्त व्यापार समझौतों से कानपुर का निर्यात बढ़ेगा, जो पिछले वित्त वर्ष में 10,400 करोड़ रुपये रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Exporters conference speakers said coordination between government and entrepreneurs speed up exports
निर्यातक सम्मेलन एवं निर्यात संवर्धन कार्यक्रम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सिविल लाइंस स्थित होटल में सोमवार को निर्यातक सम्मेलन एवं निर्यात संवर्धन कार्यक्रम हुआ। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) और विदेश व्यापार महानिदेशालय के संयुक्त सहयोग से यह आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार निर्यात बढ़ाने पर जोर दे रही है। सरकार और उद्यमियों के तालमेल से उद्योगों और निर्यात को रफ्तार मिलेगी।

विज्ञापन

मुख्य अतिथि, अपर महानिदेशक विदेश व्यापार वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार वृंदा मनोहर देसाई ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में निर्यात की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत का निर्यात लगातार बढ़ रहा है इसमें उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका है। विदेश व्यापार के निदेशक आरके सोनी ने ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस, सिंगल विंडो क्लीयरेंस की जानकारी दी।  फियो के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि भारत यूके मुक्त व्यापार समझौता हो चुका है।

विज्ञापन
Trending Videos

निर्यात में उत्पादों की मांग बढ़ेगी
यह निर्यातकों के लिए नए शुल्क मुक्त बाजार खोलेगा। एक अक्टूबर 2025 से स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड, लिंक्सटिन के साथ मुक्त व्यापार शुरू होगा। निर्यातकों को यूरोप का बड़ा बजार मिल सकेगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कानपुर का कुल निर्यात लगभग 10,400 करोड़ रुपये रहा है। वितीय वर्ष 25-26 के पहले तिमाही में उत्पादन क्षेत्र में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे निर्यात में उत्पादों की मांग बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed