Kanpur: गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी में सामाजिक सेवाओं का विस्तार, समाज सेवियों ने भेंट किया डेड बॉडी डीप फ्रीजर
Kanpur News: गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी में सोमिल शाह और अनिल जैन ने सामाजिक सेवाओं के विस्तार हेतु एक डेड बॉडी डीप फ्रीजर भेंट किया है, जिससे अंतिम संस्कार सेवाओं में जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिलेगी।
विस्तार
कानपुर में गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी में सामाजिक सेवाओं के विस्तार हेतु सोमिल शाह और अनिल जैन ने डेड बॉडी डीप फ्रीजर का विशेष योगदान दिया है। उन्होंने अपने पूज्य पिताजी एवं पूर्वजों की पावन स्मृति में गुरुद्वारा साहिब को यह डेड बॉडी डीफ्रीजर भेंट किया है। गुरुद्वारा समिति समाज की सेवा हेतु पहले से ही एक समर्पित वाहन उपलब्ध कराती है।
इसके माध्यम से अंतिम यात्रा सेवाओं के तहत डेड बॉडी फ्रीजर की पिकअप और ड्रॉप सुविधा संगत को प्रदान की जाती है। इस नई सेवा के जुड़ने से जरूरतमंद परिवारों को और अधिक सहायता प्राप्त होगी तथा दुख की घड़ी में उन्हें सुविधा और सहारा मिल सकेगा। गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति से रजत सिंह तलवार ने बताया कि यह सेवा मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।
ये लोग रहे मौजूद
उन्होंने विशेषकर युवाओं से निवेदन किया कि वे भी ऐसे पुण्य कार्यों में आगे आएं और मानव सेवा को अपना सबसे बड़ा धर्म बनाएं। इस मौके पर सोमिल शाह, अनिल जैन, गुरुद्वारा कमेटी से रजत सिंह तलवार, नीतू सिंह, अशोक अरोड़ा, चरणजीत सिंह जी, गुरदीप सहगल, इसरानी जी विशेष रूप से मौजूद रहे।