{"_id":"67e2c069e48dd892bb04ff09","slug":"kanpur-every-second-youth-who-gave-interview-got-job-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: साक्षात्कार देने वाले हर दूसरे युवा को मिली नौकरी, 550 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार, 227 चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: साक्षात्कार देने वाले हर दूसरे युवा को मिली नौकरी, 550 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार, 227 चयनित
Tue, 25 Mar 2025 08:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 25 Mar 2025 08:29 PM IST
सार
Kanpur News: राजकीय आईटीआई पांडुनगर में तीन दिवसीय रोजगार मेला शुरू हुआ। 550 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। जिसमें से 227 अभ्यर्थी चयनित हुए।
विज्ञापन
रोजगार मेला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे हो गए हैं। इस उपलक्ष्य पर राजकीय आईटीआई, पांडुनगर में तीन दिवसीय रोजगार मेला और कौशल विकास प्रदर्शनी का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इसमें 13 कंपनियों के प्रतिनिधि 2000 से ज्यादा नौकरियों के मौके लेकर आए हैं। पहले दिन 550 युवा साक्षात्कार देने पहुंचे। इनमें से हर दूसरे यानी 227 युवाओं को नौकरियां मिल गईं।
विज्ञापन
मेले का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिला महामंत्री संतोष शुक्ला व जितेंद्र शर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनियां सेल्स, मार्केटिंग, इंश्योरेंस एडवाइजर, हेल्प, वेल्डर, इलेकि्ट्रिशियन,मशीनिष्ट,सिलाई कारीगर आदि पदों के लिए नौकरी लेकर आईं। अलग-अलग नौकरियों के लिए 11 से लेकर 25 हजार रुपये तक का मानदेय था।
विज्ञापन
रोजगार मेला
- फोटो : अमर उजाला
कौशल विकास प्रदर्शनी में प्रशिक्षार्थियों के तकनीकी और नवाचार से जुड़े मॉडलों एवं उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में तोप का मॉडल प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर सेवायोजन के संयुक्त निदेशक आरके मौर्या, नोडल अधिकारी नीति मिश्रा, सहायक निदेशक (सेवायोजन) उज्जवल कुमार सिंह, आईटीआई प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा, आईटीआई बिल्हौर के प्रधानाचार्य मयंक मिश्रा एवं प्रधानाचार्य योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।