Kanpur: फीटा उद्योग संघ के बैनर तले उद्यमियों की बैठक, ट्रंप के 25 प्रतिशत टैरिफ पर जताई चिंता
Kanpur News: बैठक में कारोबारियों ने कहा कि भारतीय स्टील उत्पादकों को महंगे निर्यात के सापेक्ष सस्ते स्टील आयात के कारण मूल्य गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू स्टील की कीमतें पहले से ही निचले स्तर पर हैं।
विस्तार
कानपुर में फीटा उद्योग संघ के बैनर तले लोहा कारोबारियों की बैठक फजलगंज स्थित कार्यालय में हुई। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ शुल्क लगाने पर नाराजगी जताई गई। कहा गया कि टैरिफ से स्टील, लोहा पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। सरकार कूटनीतिक प्रयास करके इसे वापस कराए। साथ ही इस्पात मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय से घरेलू उत्पादकों की रक्षा के लिए स्टील उत्पादों पर 35 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की सिफारिश करे।
संघ के महासचिव उमंग अग्रवाल ने कहा कि टैरिफ लगाने से विश्व के स्टील उत्पादक राष्ट्र अपने अतिरिक्त लोहे के उत्पादन को भारत की ओर मोड़ सकते हैं जिससे बाजार में अस्थिरता आएगी। कीमतों में भारी गिरावट आ सकती है। इससे स्थानीय उत्पादकों को नुकसान हो सकता है। दरअसल उन्हें चीन जैसे देशों से कम लागत वाले आयात के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी। जिंदल, टाटा सेल जैसी बड़ी कंपनियों के निर्यात में गिरावट आ सकती है।
ये लोग भी रहे मौजूद
भारतीय स्टील उत्पादकों को महंगे निर्यात के सापेक्ष सस्ते स्टील आयात के कारण मूल्य गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू स्टील की कीमतें पहले से ही निचले स्तर पर हैं। उन्होंने बताया कि भाव चढ़ने का अनुमान अगस्त से लगाया गया था लेकिन नई व्यवस्था में भावों में गिरावट देखी जा सकती है। बैठक में रजत गुप्ता, अरुण ओमर, विशाल अग्रवाल, गिरीश गुप्ता, आशीष साहनी, अपूर्व अग्रवाल, आशीष अग्रवाल आदि रहे।