{"_id":"6398c571e523d048b67716bc","slug":"kanpur-engineering-student-died-in-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कार की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियरिंग छात्र की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कार की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियरिंग छात्र की मौत, साथी घायल
Wed, 14 Dec 2022 12:03 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Dec 2022 12:03 AM IST
सार
यूपी के कानपुर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के जीटी रोड नारामऊ चुंगी के पास कार की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई। वह साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। हेलमेट का लॉक न लगा होने से वह निकलकर दूर गिरा। इससे सिर पर गहरी चोट लगी। रावतपुर थाना क्षेत्र के पंचवटी विनायकपुर निवासी श्रम मंत्रालय से रिटायर्ड रामस्वरूप चौधरी का छोटा बेटा हर्षित चौधरी (21) मंधना के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
सोमवार शाम को कॉलेज से छूटने के बाद वह अपने सहपाठी प्रियांश सिंह (22) निवासी बिहार के साथ बाइक से घर जा रहा था। बिठूर थाना क्षेत्र के जीटी रोड नारामऊ चुंगी के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों छात्र बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मंधना पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां से परिजनों ने हर्षित को रीजेंसी में भर्ती कराया। मंगलवार दोपहर हर्षित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि प्रियांश सिंह का इलाज चल रहा है। हर्षित की मौत से मां माया, बहन शारदा और बड़ा भाई प्रशांत बदहवाश हो गए। बिठूर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन