Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Energy Minister reached Kesco headquarters, reviewed billing and metering works

Kanpur: ऊर्जा मंत्री पहुंचे केस्को मुख्यालय, बिलिंग व मीटरिंग कार्यों की समीक्षा की, दिए ये निर्देश

Sun, 17 Aug 2025 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Energy Minister reached Kesco headquarters, reviewed billing and metering works
केस्को मुख्यालय में बैठक करते ऊर्जा मंत्री एके शर्मा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर आए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा रविवार को अचानक सिविल लाइंस स्थित केस्को मुख्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने बिलिंग और मीटरिंग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लगातार बिलों में गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं। आम जनमानस को इससे काफी परेशानी होती है इसे दो माह के अंदर सुधारें।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री रविवार शाम करीब 6:30 बजे सिविल लाइंस स्थित केस्को मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बिलिंग और मीटरिंग कार्यों की समीक्षा की। पूछा कि मीटर लगाने में जिस कंपनी के खिलाफ शिकायतें आ रही थीं उसपर क्या कार्यवाही हुई। कौन सी नई कंपनी का चयन किया गया है। स्मार्ट मीटर लगाने के काम में धीमी गति पर मंत्री ने नाराजगी जताई। कहा कि यह काम 2026 में पूरा होना है, अभी तक सिर्फ 38 हजार मीटर ही लगे हैं जबकि करीब पांच लाख अभी भी लगने हैं। शहर में कितने घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: Energy Minister reached Kesco headquarters, reviewed billing and metering works
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इसपर निदेशक तकनीकी पीके सिंह ने बताया कि वर्तमान में 23:42 घंटे बिजली औद्योगिक क्षेत्र को उपलब्ध कराई जा रही है। जबकि 23:39 घंटे घरेलू क्षेत्रों में आपूर्ति हो रही है। करीब पंद्रह मिनट यहां रुकने के बाद वह पौने सात पर वापस चले गए। इस दौरान निदेशक वाणिज्यिक राकेश वार्ष्णेय समेत अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed