फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Encounter News Live Updates: Vikas Dubey's close aide shot dead and one injured

Kanpur Encounter News Live Updates: पूर्व चौबेपुर एसओ विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा गिरफ्तार, भेजे जाएंगे जेल

Wed, 08 Jul 2020 04:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 08 Jul 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter News Live Updates: Vikas Dubey's close aide shot dead and one injured
केके शर्मा और विनय तिवारी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर एनकाउंटर कांड में फरार मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार को एसटीएफ की टीम ने पूर्व चौबेपुर एसओ विनय तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कानपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


पूर्व चौबेपुर एसओ और दरोगा केके शर्मा गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ ने पूर्व चौबेपुर एसओ विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 120 बी के तहज एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


अमर दुबे के घर पहुंची एसटीएफ
हमीरपुर में विकास के राइट हैंड अमर दुबे को मार गिराने के बाद एसटीएफ की एक टीम बिकरू स्थित उसके घर पहुंची। यहां पुलिस ने उसके घर की छानबीन कर सामान जप्त किया है। एसटीएफ ने गांव के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए भी उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व चौबेपुर एसओ पर लगे हैं मुखबिरी के संगीन आरोप
कानपुर एनकाउंटर में यूपी एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बुधवार को मुखबिरी के आरोप में पूर्व चौबेपुर एसओ विनय तिवारी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें विनय तिवारी की भूमिका को संदिग्ध पाते हुए घटना के फौरन बाद आइजी रेंज मोहित अग्रवाल ने सस्पेंड कर दिया था। 

विकास पर पांच लाख का इनाम
कुख्यात विकास पर पांच लाख का इनाम घोषित कर दिया गया है। चौबेपुर में हुई आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में  विकास और उसके साथियों की धर पकड़ जारी है। बुधवार को हमीरपुर में विकास के करीबी अमर को मुठभेड़ में मारने के बाद विकास के एक और साथी श्यामू बाजपेयी को कानपुर में पुलिस ने धर दबोचा है। दोनों के सिर पर पचास हजार रुपये का इनाम था। 

विकास के गांव में एसटीएफ का सर्च ऑपरेशन, कुएं में असलहे छिपे होने की आशंका
बुधवार सुबह विकास दुबे के गांव बिकरू पहुंची एसटीएफ की एक टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरु किया है। इसके तहत विकास के घर के बाहर बने एक कुएं को पुलिस खाली करा रही है। बताया जा रहा है कि इस कुएं में असलहे छिपे होने की आशंका के चलते इसे खाली कराया जा रहा है।

हमीरपुर में विकास का शॉर्प शूटर ढेर
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के छह दिन बाद वारदात के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबी अमर दुबे को बुधवार की सुबह हमीरपुर जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुठभेड़ में मार गिराया। 

जिले की पुलिस ने तड़के करीब चार बजे मार अमर को ढेर किया। मुठभेड़ में  मौदहा कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला घायल हुए हैं। अमर दुबे पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले हफ्ते चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में बदमाशों द्वारा घात लगाकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में शामिल था। एक अधिकारी ने बताया कि इस जघन्य वारदात का मुख्य आरोपी ढाई लाख का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे अब भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की अनेक टीमें लगी हुई हैं।


विकास दुबे की तलाश में यूपी एसटीएफ ने शहडोल से साले के पुत्र को उठाया
उत्तरप्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले के मोस्ट वांटेड विकास दुबे की तलाश में यूपी पुलिस शहडोल पहुंची। एसटीएफ टीम ने शहडोल जिले के बुढ़ार में रहने वाले विकास के साले राजू निगम के यहां सोमवार की रात दबिश दी। यहां वो तो नहीं मिला लेकिन टीम राजू निगम के पुत्र 20 वर्षीय आदर्श उर्फ महेंद्र निगम हो अपने साथ ले गई है। राजू ने बताया 15 साल पहले वह उसका साथ छोड़कर बुढ़ार आ गया था। विकास से उसका तब से किसी प्रकार का संपर्क नहीं है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed