{"_id":"5f1429ba0aeffc4bdd7e9518","slug":"kanpur-encounter-bikeru-case-most-wanted-criminals-posters-put-in-public-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकांउटरः बिकरू कांड के वांछितों के पोस्टर लगाए, सूचना देने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकांउटरः बिकरू कांड के वांछितों के पोस्टर लगाए, सूचना देने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
Sun, 19 Jul 2020 04:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 19 Jul 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात/रसूलाबाद जिले के सार्वजनिक स्थानों पर बिकरू कांड के वांछितों के पोस्टर लगाए गए हैं। इन वांछितों को बारे में बताने वालों को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
जिले के सार्वजनिक स्थानों पर वांछित विष्णुपाल सिंह उर्फ जिलेदार, रामनरेश नागर, मनोज, चंद्रजीत, संतोष कुमार, रणवीर उर्फ बउवन, लालराम, अजीत कुमार, इंद्रजीत, सत्यम उर्फ लुट्टन, नाहर सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिंह, हीरू तिवारी, बड़े उर्फ बाल गोविंद के फोटो हैं। इनकी सूचना देने की अपील की गई है। सीओ रामशरण सिंह ने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने के साथ 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
बता दें कि बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस की टीम पर घातलगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर विकास दुबे के पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया।
विज्ञापन
वहीं यूपी एसटीएफ ने विकास के 12 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नौ जुलाई की सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास की कार पलट गई। इस दौरान उसने सिपाही की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की पर पुलिस ने मुठभेड़ में विकास को भी मार गिराया। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी और जांच आयोग का गठन हुआ है।