फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Electricity theft detected in five houses report filed action taken on the instructions of Kesco MD

Kanpur: पांच घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी…रिपोर्ट दर्ज, केस्को एमडी के निर्देश पर की गई है कार्रवाई

Thu, 12 Jun 2025 02:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Jun 2025 02:46 PM IST
सार

Kanpur News: कुली बाजार में केस्को टीम ने पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी है।  सभी मामलों में घरेलू कनेक्शन से बिजली चोरी की जा रही थी।

विज्ञापन
Kanpur Electricity theft detected in five houses report filed action taken on the instructions of Kesco MD
बिजली चोरी की जांच करते केस्को और विजिलेंस टीम के सदस्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में केस्को की रेड टीम ने बुधवार को चीनापार्क के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में लाइन लॉस को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाया। टीम ने पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसका कुल भार करीब 10 किलोवाट था।

विज्ञापन

Kanpur Electricity theft detected in five houses report filed action taken on the instructions of Kesco MD
बिजली चोरी की जांच करते केस्को टीम के सदस्य - फोटो : amar ujala

सभी मामलों में घरेलू कनेक्शन से बिजली चोरी की जा रही थी। कुलीबाजार निवासी अब्दुल सकूर, शाहीन, राना बेगम, अरशद और शादाब के यहां दो-दो किलोवाट की चोरी पाई गई। विभाग ने सभी मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज करा दी है। यह कार्रवाई प्रबंध निदेशक केस्को के निर्देश पर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed