फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Electricity Crisis, Fault caused power outage for six hours, 13 transformers blew up in 10 days

Electricity Crisis: फॉल्ट से छह घंटे तक बिजली रही बाधित, 10 दिन में 13 ट्रांसफार्मर फुंके, एई-जेई को नोटिस

Sun, 02 Jun 2024 09:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Jun 2024 09:42 AM IST
सार

Kanpur News: बिजली संकट के बीच लगातार फुंक रहे डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर केस्को के लिए सिरदर्द बन गए हैं। कभी किसी ट्रांसफार्मर में आग लग रही है, तो कभी किसी में धमाका हो रहा है। इसकी वजह से कई घंटे तक सप्लाई बाधित हो रही है। केस्को के अनुसार 10 दिन में 13 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं।

विज्ञापन
Kanpur Electricity Crisis, Fault caused power outage for six hours, 13 transformers blew up in 10 days
पावर ट्रांसफार्मरों पर बढ़ा खतरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर में शनिवार को बिजली की आवाजाही ने लोगों को रुला दिया। कुछ मोहल्लों में चार से छह घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। आलूमंडी खंड के चीना पार्क सबस्टेशन के 10 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर में शाम साढ़े पांच बजे फॉल्ट हो गया। इसकी वजह से करीब 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। अधिकारियों ने पावर ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराई।  इस दौरान करीब आधे घंटे तक सप्लाई बाधित रही।

विज्ञापन

गोविंदनगर के दबौली सबस्टेशन के अंतर्गत तीन दिन पहले एबीसी लाइन में फॉल्ट हो गया था, तब फौरी तौर पर ठीक करा दिया गया था। शनिवार को एबीसी की नई लाइन डाली गई। यहां के 400 केवीए महादेव ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं के घरों में दोपहर 12.10 बजे से शाम पांच बजे तक सप्लाई ठप रही। पराग डेयरी उपकेंद्र के अंतर्गत मरम्मत कार्य की वजह से 400 केवीए रामलीला ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद हो गई। यहां दोपहर 2:20 बजे से शाम चार बजे तक बिजली नहीं आई।

विज्ञापन

11 केवी लाइन टकराई, कई फीडर ठप
बिजलीघर डिवीजन के आरपीएफ ओल्ड सब स्टेशन के अंतर्गत शनिवार को 11 केवी लाइन आपस में टकरा गई। इसके चलते जीवन ज्योति, सूटरगंज, मकबरा और यूपीएफसी फीडर की सप्लाई बाधित हो गई। इन फीडरों के ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं के घरों में सुबह सात से सवा आठ बजे तक सप्लाई नहीं रही। विकासनगर खंड के दयानंद विहार सबस्टेशन के नवशील धाम फीडर की सप्लाई सुबह 4:40 से 5:35 बजे तक नहीं आई। यहां एलटी लाइन में फॉल्ट की समस्या हो गई थी। वहीं, शनिवार को अधिकतम लोड 681 मेगावॉट रिकॉर्ड किया गया।

10 दिन में 13 ट्रांसफार्मर फुंकने पर एई, जेई को कारण बताओ नोटिस
बिजली संकट के बीच लगातार फुंक रहे डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर केस्को के लिए सिरदर्द बन गए हैं। कभी किसी ट्रांसफार्मर में आग लग रही है, तो कभी किसी में धमाका हो रहा है। इसकी वजह से कई घंटे तक सप्लाई बाधित हो रही है। केस्को के अनुसार 10 दिन में 13 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। शनिवार को केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन ने अलग-अलग डिवीजन के एक्सईएन, एई और जेई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की वजह पूछी। गोलमोल जवाब देने पर नाराजगी जाहिर की। संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है।

विज्ञापन

डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले की जांच शुरू
गर्मी और उमस बढ़ने के साथ ही डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर में लोड बढ़ता जा रहा है। यही ओवरलोड फॉल्ट और ट्रिपिंग का बड़ा कारण है। एक्सईएन, एई और जेई को निगरानी करने और लोड बैलेंस करने के लिए निर्देशित किया गया। अंडरलोड चल रहे ट्रांसफार्मर में ओवरलोड ट्रांसफार्मर को जोड़ा जाना था। बावजूद कल्याणपुर, गोविंदनगर, बिजलीघर, कृष्णानगर खंड में कई डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर जल गए। केस्को एमडी ने इन खंड के एक्सईएन, एई और जेई को बुलाकर सवाल किए। डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर जलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। केस्को के मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले की जांच शुरू हो गई है।

52 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर के ऑर्डर किए
केस्को की ओर से 250 केवीए क्षमता के 52 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर ऑर्डर किए गए हैं। इन्हें ओवरलोड 400 केवीए क्षमता के डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर के साथ लगाया जाएगा। इससे उनकी क्षमता में बढ़ोतरी हो सकेगी। इसके लिए केस्को की ओर से पूरा प्लान तैयार किया गया है। ये ट्रांसफार्मर 10 जून तक मिल सकते हैं। अत्यधिक ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या झेल रहे हंसपुरम सबस्टेशन के लिए 10 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर की मांग की गई है। इसके भी जल्द ही मिलने की उम्मीद है।

सात दिन की औसत बिजली सप्लाई
01 जून             23 घंटे 28 मिनट
31 मई             23 घंटे 37 मिनट
30 मई             23 घंटे 34 मिनट
29 मई             23 घंटे 33 मिनट
28 मई             23 घंटे 38 मिनट
27 मई             23 घंटे 37 मिनट
26 मई             23 घंटे 26 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed