फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Election Sounds in Kalyanpur Assembly Constituency Neelima Katiyar Target to Appoint Panna Pramukh

Kanpur: कल्याणपुर विस में चुनावी बिगुल, नीलिमा कटियार ने पदाधिकारियों को पन्ना प्रमुख बनाने का दिया लक्ष्य

Thu, 07 May 2026 06:29 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 07 May 2026 06:29 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गीता नगर मंडल में भाजपा कार्यसमिति बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह सेंगर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक तैयारी का शंखनाद किया गया।

विज्ञापन
Kanpur Election Sounds in Kalyanpur Assembly Constituency Neelima Katiyar Target to Appoint Panna Pramukh
बैठक में मंच से बोलतीं विधायक नीलिमा कटियार - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनावों की आहट अभी से सुनाई देने लगी है। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गीता नगर मंडल में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। क्षेत्रीय विधायक नीलिमा कटियार ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अभी से चुनावी मोड में आने का आह्वान किया।

विज्ञापन


बूथ समिति और पन्ना प्रमुख पर जोर
मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह सेंगर की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में विधायक नीलिमा कटियार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी चुनाव की नींव बूथ पर रखी जाती है। उन्होंने 'विजय मंत्र' देते हुए सभी बूथ अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे तत्काल अपनी बूथ समितियों को सक्रिय करें और 'पन्ना प्रमुख' की नियुक्तियों को अंतिम रूप दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि "बूथ जीता, तो चुनाव जीता" के सिद्धांत पर ही आगे बढ़ना है।

विज्ञापन

योगी सरकार के लिए मांगा 'तन-मन' का सहयोग
विधायक ने कार्यकर्ताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार की वापसी सुनिश्चित करने के लिए हमें आज से ही अपना तन-मन समर्पित करना होगा। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी।

प्रमुख पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
गीता नगर मंडल की इस बैठक में संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता ब्रह्म कुमार त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, शोभित तिवारी, रवि तिवारी और रमेश बाबू झा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संगठनात्मक ढांचे को धार देने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में मंडल महामंत्री संजय दुबे, हृदय शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने भी हाथ उठाकर 2027 के लक्ष्य को फतह करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed