फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Election Result 2022: Kanpur District Vidhan Sabha Seats Result news in hindi

Kanpur Election Result: दूसरी पार्टियां छोड़ भाजपा में आने वालों से भी बना माहौल, पार्टी को मिली रिकॉर्ड जीत

Sat, 12 Mar 2022 11:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Mar 2022 11:58 AM IST
सार

पार्टी में शामिल होने वालों को यदि जातिगत आधार पर देखा जाए तो सबसे ज्यादा ब्राह्मण नेता शामिल हुए। इसके बाद पिछड़ी जाति फिर अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक समाज से जुड़े लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
Kanpur Election Result 2022: Kanpur District Vidhan Sabha Seats Result news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में मिली जीत के लिए माहौल बनाने में उन नेताओं का नाम भी बताया जा रहा है, जो पिछले कुछ महीनों के अंदर सपा, बसपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


शामिल होने वालों में अधिकांश लोग विपक्षी दलों में बड़े ओहदे पर भी रहे हैं। चुनाव से पहले अकेले कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 98 नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। जबकि पूरे प्रदेश से शामिल होने वालों की संख्या 424 है।
विज्ञापन


इसमें सभी जातियों से जुड़े लोग हैं। इसमें सपा प्रमुख अखिलेश के गढ़ इटावा से शामिल होने वाले विपक्षी नेताओं की संख्या 14 है। विधानसभा चुनाव 2022 की रणभेरी बजने के साथ ही भाजपा ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की अध्यक्षता में ज्वाइनिंग कमेटी का गठन किया था। कमेटी गठन के बाद से भाजपा में शामिल होने वालों का सिलसिला तेज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में शामिल होने वालों को यदि जातिगत आधार पर देखा जाए तो सबसे ज्यादा ब्राह्मण नेता शामिल हुए। इसके बाद पिछड़ी जाति फिर अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक समाज से जुड़े लोग शामिल हुए। 62 महिला और 362 पुरुष नेता दूसरी पार्टियां छोड़कर भाजपा में आए।

पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या के हिसाब से अवध क्षेत्र पहले स्थान पर तो कानपुर क्षेत्र दूसरे पर रहा। कहा जा रहा है कि शामिल होने वाले विभिन्न बिरादरी से जुड़े नेताओं ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। यह भी चर्चा है कि पहली बार इतने कम समय में इतनी अधिक संख्या में विपक्षी दलों के लोगों ने भाजपा को ज्वाइन किया।

भाजपा में शामिल विपक्षी दलों के प्रमुख लोगों की संख्या
अवध क्षेत्र-114
कानपुर क्षेत्र-98
पश्चिम क्षेत्र-63
काशी क्षेत्र-62
गोरखपुर क्षेत्र-60
बृज क्षेत्र--27
कुल संख्या -424

जातिगत आधार पर संख्या
ब्राह्मण-122, पिछड़ी जाति-99, ठाकुर-87 अनुसूचित जाति-57, वैश्य-33 अल्पसंख्यक-22, अनूसूचित जनजाति-1, अन्य-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed