{"_id":"6ac257c69714bb1d610ae831","slug":"kanpur-elderly-man-distressed-by-pain-after-breaking-his-leg-takes-his-own-life-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पैर टूटने के बाद दर्द से परेशान बुजुर्ग ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पैर टूटने के बाद दर्द से परेशान बुजुर्ग ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव
Sun, 04 Oct 2026 07:12 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
प्रताप सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नरवल गांव निवासी प्रताप सिंह (85) ने पैर टूटने के बाद लगातार दर्द से परेशान होकर शनिवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह पत्नी विमला देवी छत पर पहुंचीं तो पति का शव पिलर के सहारे फंदे से लटका पाया। परिजन के मुताबिक करीब छह साल पहले एक हादसे में प्रताप सिंह का बायां पैर टूट गया था। उपचार के बाद भी पैर में दर्द और चलने-फिरने की समस्या बनी रहती थी।
विज्ञापन
बुजुर्ग के बड़े बेटे अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद पिता ने दर्द की दवा ली और कमरे में सोने चले गए। देर रात वह वॉकर के सहारे छत पर चले गए। वहां फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह पत्नी विमला ने उनका शव देखा। नरवल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बुजुर्ग के पैर के दर्द से परेशान होकर खुदकुशी की बात सामने आई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन