फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Elderly farmer killed by hitting his head with a stone

Kanpur: पत्थर से सिर कूंचकर बुजुर्ग किसान की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 03 Dec 2024 11:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Dec 2024 11:15 AM IST
सार

Kanpur News: बुजुर्ग किसान की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: Elderly farmer killed by hitting his head with a stone
बुजुर्ग किसान की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिधनू के कठुई गांव में बंटाईदार को घर छोड़ने गए किसान की सिलबट्टे के पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने शव को सूखे कुएं में फेंक दिया। मंगलवार सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने किसान का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




कठुई गांव निवासी सरोज कुशवाहा (65) खेती करते थे। परिवार में पत्नी मंजूलता के अलावा बड़ा बेटा पवन पिता के साथ खेती का काम देखता है। छोटा बेटा ओमजी एसएसबी में सिपाही के पद पर बनारस में तैनात है।बेटी आकांक्षा की शादी हो चुकी है। पवन के मुताबिक पिता सरोज सोमवार शाम टेढ़ापुरवा गांव निवासी बंटाईदार पृथ्वीपाल के साथ खेत गए थे। घर वापस आने के बाद बंटाईदार को टेढ़ापुरवा में उसके घर छोड़ने के बाद शाम करीब सात बजे पैदल ही निकल गए थे। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने बंटाईदार पृथ्वी पाल को फोन किया तो उसने बताया कि घर छोड़ने के बाद 7:30 बजे सरोज यहां से चले गए थे। इसके बाद परिजन और बंटाईदार देर रात तक सरोज की तलाश करते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह परिजनों ने फिर से तलाश करना शुरू किया। इस बीच कठुई से टेढ़ापुरवा जाने वाले रास्ते के बीच पीपल के पेड़ के नीचे करीब पांच फिट गहरे सूखे कुएं में खून से सना हुआ सरोज का शव पड़ा मिला। खून से सना सिलबट्टे का पत्थर पीपल के पेड़ नीचे पड़ा हुआ था। खून देखकर परिजनों का दावा था कि उसी से कूंचकर हत्या की गई है। परिजनों ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। एडीसीपी साउथ महेश कुमार और थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल पर साक्ष्य इकठ्ठा कराए। जांच के दौरान टीम को कुएं के अंदर शव के पास पीली धातु की एक जेंट्स अंगूठी पड़ी हुई मिली। इसको कब्जे में ले लिया गया। बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल अभी कोई तहरीर नही मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

हत्या या हादसा
ग्रामीणों की मानें तो किसान सरोज बहुत ही सीधे साधे थे। उनकी या उनके परिवार की किसी से भी रंजिश नही थी। वहीं, मौके की स्थित हादसे की तरफ भी इशारा कर रही है। पीपल के पेड़ के पास खेतों के किनारे कटीले तार लगे हुए है। हो सकता है कि कपड़ों में तार फंसने से सरोज गिरने के बाद पेड़ के नीचे रखे सिलबट्टे के पत्थर से टकराने के बाद कुएं में गिर गए हो। फिलहाल पुलिस हत्या और हादसा दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed