{"_id":"68dc0e3c59a71e62de01693e","slug":"kanpur-elderly-e-rickshaw-driver-robbed-after-spiking-tea-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: वृद्ध ई-रिक्शा चालक को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: वृद्ध ई-रिक्शा चालक को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटा
Tue, 30 Sep 2025 10:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता तारा देवी
- फोटो : अमर उजाला
घंटाघर से स्वरूपनगर के लिए ई-रिक्शा बुक कराकर निकले दो लुटेरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक महिला को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद तीन हजार रुपये, ई-रिक्शा और मोबाइल लूट ले गए। मीरपुर छावनी निवासी राजू खान ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग मां तारा देवी ई-रिक्शा चलाती हैं। 27 सितंबर को वह रिक्शा लेकर घर से निकली थीं लेकिन देर रात तक नहीं लौटीं। दो दिन बाद वह हैलट में मिलीं। उन्होंने बेटे को बताया कि घंटाघर पर आए दो लोगों ने स्वरूपनगर के लिए रिक्शा बुक किया था। गुंजन टाकीज के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया। 29 की शाम को परिजन उन्हें डिस्चार्ज कराकर घर लाए। इसके बाद थाने में तहरीर दी। राजू ने मंगलवार को सीपी के कार्यालय में शिकायत की है।
विज्ञापन