फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Eight year old girl raped on pretext of giving her chocolate threatened to kill her search for accused

Kanpur: चॉकलेट दिलाने के बहाने आठ साल की मासूम से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी, आरोपी की तलाश जारी

Tue, 29 Apr 2025 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Apr 2025 01:23 PM IST
सार

Kanpur News: पीड़ित पिता के मुताबिक आरोपी ने रास्ते में सुनसान जगह पर झाड़ियों के पास उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे फेंक कर भाग निकला। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
Kanpur Eight year old girl raped on pretext of giving her chocolate threatened to kill her search for accused
मासूम से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र में चॉकलेट दिलाने के नाम पर आठ साल की मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद उसे झाड़ियों में फेंक कर भाग निकला। बच्ची के कराहने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी थी। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की बस्ती में आठ साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच मोहल्ले का नौशाद अली उसके पास आया और चॉकलेट दिखाने के बहाने उसे साथ ले गया।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीड़ित पिता के मुताबिक आरोपी ने रास्ते में सुनसान जगह पर झाड़ियों के पास उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे फेंक कर भाग निकला। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। रेल बाजार इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल करा कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed