{"_id":"6ad262c691d86ab7a2094b43","slug":"kanpur-eight-more-dengue-cases-reported-health-department-launches-awareness-campaign-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: डेंगू के आठ रोगी और मिले, स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: डेंगू के आठ रोगी और मिले, स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
Fri, 16 Oct 2026 11:20 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में शुक्रवार को डेंगू के आठ मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी क्षेत्रों में टीमें भेजकर फॉगिंग कराने के निर्देश दिए हैं। पनकी, केशवपुरम, तात्या टोपे नगर, अनवरंग और बिल्हौर जैसे क्षेत्रों में मरीज मिले हैं। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि सभी क्षेत्रों में फॉगिंग कराई गई है और लार्वा नष्ट कराए जाने के साथ ही जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन