{"_id":"699050235b66ee60cc028af7","slug":"kanpur-dumper-truck-hits-bike-mother-dies-and-son-narrowly-escapes-body-sent-for-postmortem-2026-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डंपर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, मां की मौत और बेटा बाल-बाल बचा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डंपर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, मां की मौत और बेटा बाल-बाल बचा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sat, 14 Feb 2026 04:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 14 Feb 2026 04:06 PM IST
सार
Kanpur News: हमीरपुर में शादी की पूजा में शामिल होने जा रहे नौबस्ता निवासी मां-बेटे की बाइक को सजेती में डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में मां की कुचलकर मौत हो गई, जबकि बेटा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित जवाहर नाला पर शनिवार की सुबह डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक गिरने से पीछे बैठी महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा बेटा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कानपुर नौबस्ता थाना क्षेत्र के नई बस्ती लालपुर निवासी अनिल प्रजापति ने बताया कि वह अपनी मां रामश्री (45) पत्नी हरिराम के साथ बाइक से चचेरे भाई की शादी के बाद होने वाली पूजा में शामिल होने हमीरपुर के छानी गांव जा रहा था। जैसे ही जवाहर नाला पर पहुंचे तभी पीछे से डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
डंपर के टायर के नीचे आने से महिला की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे को घायल अवस्था में घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।