फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Dumper hits bike riding couple, woman dies

Kanpur: बाइक सवार दंपती को डंपर ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Sun, 09 Mar 2025 08:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Mar 2025 08:14 PM IST
सार

Kanpur News: बाइक सवार दंपती को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा बिधून में रमईपुर के पास हुआ। 

विज्ञापन
Kanpur: Dumper hits bike riding couple, woman dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिधनू में रविवार दोपहर रमईपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने बेटे को डॉक्टर को बाइक से दिखाने जा रहे जा रहे दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पति और बेटा घायल हो गए। दहेली उजागर गांव के मजरे भिटारी निवासी किसान अर्जुल कुरील के मुताबिक एक सप्ताह पहले आठ वर्षीय छोटे बेटे आशीष की आंख में चोट लग गयी थी। रविवार को पत्नी रेखा (34) और बेटे को साथ लेकर बाइक से नौबस्ता स्थित अस्पताल दवा लेने जा रहे थे। तभी रास्ते में रमईपुर के पास डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी बाइक से सिर के बल सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन


आनन-फानन वह पत्नी को लेकर बिधनू सीएचसी पहुंचे। वहां से डाक्टर ने उन्हें हैलट रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से हैलट ले जाते समय नौबस्ता में हालत ज्यादा बिगड़ने पर वह पत्नी को कांशीराम अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजने के साथ ही डंपर का पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed