{"_id":"67f3d4cadc821ef3ae02f76d","slug":"kanpur-dumper-fell-into-a-30-feet-deep-ditch-and-caught-fire-the-driver-was-burnt-to-death-2025-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 30 फीट गहरी खाई में गिरे डंपर में लगी आग, चालक की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 30 फीट गहरी खाई में गिरे डंपर में लगी आग, चालक की जलकर मौत
Mon, 07 Apr 2025 07:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 07 Apr 2025 07:15 PM IST
सार
Kanpur News: खाई में डंपर गिरने से उसमें आग लग गई। हादसे में चालक की जलकर मौत हो गई। हादसा बिधनू में शंभुआ पुल के पास हुआ।
विज्ञापन
बिधनू सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिधनू में सागर हाईवे पर शंभुआ बिजली सबस्टेशन के पास रविवार देर रात मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इससे डंपर के केबिन में आग लग गई। आग की चपेट में आने से चालक की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रविवार रात कबरई से मौरंग लाद कर डंपर लखनऊ जा रहा था। रात करीब डेढ़ बजे हाईवे पर शंभुआ बिजली सबस्टेशन के पास वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। ड्राइवर ने बचाने के लिए डंपर को मोड़ना चाहा तो वह हाईवे किनारे करीब तीस फिट गहरी खाई में जा गिरा। शाॅर्ट सर्किट के चलते डंपर के केबिन में आग लग गई। हादसे के बाद चालक का पैर केबिन के अंदर स्टेयरिंग के पास फंस गया। पैर फंसने की वजह से वह निकल नहीं पाया और आग की चपेट में आ गया। इससे जलने के कारण उसकी मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीराें और विद्युत सबस्टेशन के कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। जब डंपर में लगी आग को बुझाया जा सका तब तक चालक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
डंपर में लगी आग को बुझाती फायर ब्रिगेड
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल जलने से बचा तो हुई पहचान
चालक का शव केबिन से निकालने के बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। तलाशी के दौरान सीट के नीचे एक मोबाइल पड़ा मिला। लॉक होने की वजह से फोन नहीं खुल पाया। इस बीच एक युवक का फोन आया जिसने मृत चालक की पहचान उन्नाव के ग्राम पिलखना मुहान हसनगंज निवासी श्याम जी द्विवेदी के रूप में हुई। साथ ही खुद को उनको मामा का बेटा बताया। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।