फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Drunkards Create Ruckus Near Picket Point; Pelt Stones on Open Road—Six Arrested

Kanpur: पिकेट पाॅइंट के पास नशेबाजों ने किया हंगामा, बीच सड़क पर जमकर चलाए पत्थर, छह गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 10:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 23 May 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Drunkards Create Ruckus Near Picket Point; Pelt Stones on Open Road—Six Arrested
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

गोविंदनगर में नशेबाज युवकों ने शुक्रवार देर रात नंदलाल चौराहे पर पिकेट पाॅइंट के पास खूब हंगामा किया। बीच सड़क पर जमकर पत्थर चलाए। पुलिस ने चौकी प्रभारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों को छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक मिनट के वायरल वीडियो में 10-12 युवक गालीगलौज करते हुए बीच सड़क पत्थर फेंक रहे हैं। इससे कई लोगों ने वाहन वापस मोड़ लिए और गलियों के रास्ते निकल गए। इस दौरान कहीं भी पुलिस कर्मी नहीं दिखे।

विज्ञापन


एसीपी बाबूपुरवा दिलीप कुमार ने बताया कि रेलवे काॅलोनी चौकी प्रभारी ने 11 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आंबेडकर नगर कच्ची बस्ती के अभय, गोविंदनगर कच्ची बस्ती काठ का पुल निवासी विशाल उर्फ चापड़, महेश, अमन, गौरव गौतम और नंदलाल चौराहे के पास रहने वाले मयंक, नाटू, बिल्ली, बिट्टल उर्फ काढ़ा, बाली और देवा को आरोपी बनाया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान की गई है। इसके बाद गौरव गौतम, मयंक, अंबर, आशीष वाल्मीकि, राजकुमार व किदवईनगर के आकाश को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed