फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Driver did disgusting act with student, accused arrested

Kanpur: ड्राइवर अंकल ने किस करने के बाद गले लगाया, फिर की गंदी हरकत... आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Aug 2024 09:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Aug 2024 09:49 PM IST
सार

Kanpur News: स्कूल से घर आने के दौरान वैन में अकेली बची सात साल की केजी की छात्रा से चालक ने घिनौनी हरकत की। मासूम के आपबीती बताने के बाद परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
Kanpur: Driver did disgusting act with student, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक वैन चालक ने सीनियर केजी में पढ़ने वाली सात साल की छात्रा के साथ घिनौनी हरकत की है। स्कूल से घर जाने के दौरान बच्ची जब वैन में अकेली बची तो चालक ने उसे आगे वाली सीट पर बैठा लिया। इसके बाद उसे गलत तरीके से किस किया और गले लगाया। उसके प्राइवेट पार्ट को भी छुआ। घर पहुंची छात्रा को गुमसुम देख परिजनों ने पूछताछ की तो उसने सारी जानकारी दी। इसके बाद मां ने आरोपी चालक के खिलाफ नजीराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने मासूम के बयान भी दर्ज किए हैं। नजीराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी सात साल की बेटी एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती है। उनके पति बेटी को रोज स्कूल छोड़ने जाते हैं, लेकिन स्कूल से लाने के लिए नौबस्ता निवासी राकेश अवस्थी की वैन लगा रखी थी।
विज्ञापन

वैन राकेश का ड्राइवर नौबस्ता संजयगांधी नगर निवासी आदेश कुमार चलाता था, वही बच्ची को छोड़ने घर आता था। आदेश मूलरूप से उन्नाव के पुरवा सलेथू का रहने वाला है। बच्ची की मां के अनुसार 13 अगस्त को जब आदेश बेटी को छोड़ने घर आया तो सास ने देखा कि वह आगे वाली सीट पर बैठी थी। देरी से भी आया था। उस दिन के बाद से बच्ची गुमसुम रहने लगी थी। उसके व्यवहार में भी परिवर्तन आ गया था।

ड्राइवर के साथ स्कूल से आने के लिए बच्ची मना करने लगी तब उन्हें शक हुआ। पूछताछ पर बच्ची ने बताया कि ड्राइवर अंकल ने मेरे गालों को पकड़ किस किया था और कई बार गले लगाया था। प्राइवेट पार्ट की तरफ इशारा करते हुए बताया कि ड्राइवर अंकल ने यहां भी टच किया था। इसके अलावा किसी को भी बताने के लिए मना भी किया था।

कुछ महीने पहले भी एक वैन चालक ने की थी इसी तरह की हरकत
कुछ महीने पहले रावतपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा के साथ वैन चालक कल्लू ने इसी तरह की हरकत की थी। स्कूल प्रबंधन को घटना के विषय में जानकारी देने पर भी स्कूल मैनेजमेंट ने कोई कदम नहीं उठाया था। पीड़ित बच्ची ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी नानी को दी थी। नानी के तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वैन बरामद करने के साथ ही आरोपी से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है। - दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी सेंट्रल

विज्ञापन

बच्चों से दोस्ताना व्यवहार रखें अभिभावक, ताकि बेझिझक बता सकें अपनी समस्या
एडीसीपी अर्चना सिंह के मुताबिक बच्चियां स्कूल जा रही हों या कॉलेज, परिवार और उनके शिक्षकों को चाहिए कि उनसे दोस्ताना व्यवहार रखें। ताकि उनके साथ इस तरह की घटना हो तो बेझिझक बता सकें। इसके अलावा चालकों के व्यवहार की भी जानकारी लेते रहें। उनके घर, परिवार, चरित्र प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस जरूर देख लें। साथ ही उसके कम से कम 10 मिलने वालों की जानकारी और उनके नंबर अपने पास रखें। अगर बच्चा देर से स्कूल से आ रहा है तो चालक से पूछताछ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed