Kanpur: झकरकटी बस अड्डे की डीपीआर और नक्शा फाइनल, 143 करोड़ से बदलेगी सूरत; अगले माह से शिफ्टिंग की कवायद
Kanpur News: झकरकटी बस अड्डे के 143 करोड़ के पुनर्विकास की डीपीआर फाइनल हो गई है। बस अड्डे को सिग्नेचर सिटी और विकास नगर शिफ्ट करने की तैयारी है और अगले माह निर्माण कंपनी को साइट हैंडओवर कर दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में झकरकटी बस अड्डे के पुनर्विकास के लिए तैयार की गई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) और नक्शा लगभग फाइनल हो गया है। बस अड्डे के निर्माण के लिए चयनित पंजाब की कंपनी सीगल ने बीते दिनों परिवहन निगम के लखनऊ स्थित मुख्यालय में हुई बैठक में डीपीआर प्रस्तुत की।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अगले माह तक बस अड्डा कंपनी को हैंडओवर कर दिया जाएगा। पीपीपी मॉडल के तहत बस अड्डे का पुनर्विकास कार्य 143 करोड़ से होना है। करीब तीन साल पहले योजना बनी थी। बस अड्डे की शिफ्टिंग का रोड़ा अटकने से अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है।
एक सप्ताह में स्थिति हो जाएगी स्पष्ट
अब परिवहन निगम ने सिग्नेचर सिटी और विकासनगर स्थित कार्यशाला को बस अड्डे को शिफ्ट करने के लिए चुना गया है। की है। सीगल कंपनी ने मिट्टी का परीक्षण शुरू कराया है। कंपनी के आरके सिंह ने बताया कि डीपीआर फाइनल हो गई है। बस अड्डे के तीन डिजाइन बनी हैं। एक चुनी जानी है। एक सप्ताह में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।