फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dominates Council for Leather Exports' National Awards

Kanpur News: चर्म निर्यात परिषद के राष्ट्रीय पुरस्कार में कानपुर का दबदबा

Tue, 07 Jul 2026 02:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dominates Council for Leather Exports' National Awards
कानपुर। चर्म निर्यात परिषद की ओर से सोमवार को दिल्ली के होटल में वर्ष 2024–25 के लिए राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शहर के निर्यातकों का दबदबा रहा। 200 से 300 करोड़ के निर्यात श्रेणी समेत कुल 10 पुरस्कार कानपुर की झोली में आए हैं। ब्रांड क्रिएशन में ग्रोमोर इंटरनेशनल को पहला पुरस्कार हासिल हुआ है। केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ग्रोमोर इंटरनेशनल के डायरेक्टर शिवेंद्र सचान को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

200 से 300 करोड़ की निर्यात श्रेणी में लेदर फुटवियर में रहमान इंडस्ट्रीज को पहला स्थान मिला। 100 से 200 करोड़ की श्रेणी में फिनिश्ड लेदर में मॉडल टेनरी को पहला स्थान हासिल हुआ। 100 करोड़ की श्रेणी में फिनिश्ड लेदर में सुपर टेनरी लिमिटेड को पहले स्थान से नवाजा गया। टेनरी की ओर से जफर फिरोज ने पुरस्कार लिया।
विज्ञापन

लेदर गुड्स में करेन इंटरनेशनल को पहला पुरस्कार मिला, जबकि फुटवियर कंपोनेंट शू अपर श्रेणी में होमेरा टेनरी को दूसरा स्थान हासिल हुआ। हार्नेस और सैडलरी श्रेणी में कानपुर के सुपर हाउस ग्रुप ने पहले स्थान पर बाजी मारी। दूसरे स्थान पर इसी श्रेणी में टेक्सट हॉर्स रहा। 50 करोड़ से 100 करोड़ के फुटवियर कंपोनेंट श्रेणी में कानपुर की थ्रेड्स इंटरनेशनल को पहला स्थान मिला। सौ करोड़ से ऊपर की हार्नेस और सैडलरी श्रेणी में इब्राहिम इंटरनेशनल को दूसरा स्थान हासिल हुआ। शहर के निर्यातकों की उपलब्धि पर उन्हें चारों ओर से बधाई मिल रही है। कानपुर से चर्म उत्पाद विभिन्न देशों को निर्यात हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed