फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: doctors practiced compound exercises in IMA yoga camp

Kanpur: वजन कम करता है विमानासन, आईएमए योग शिविर में डॉक्टरों ने यौगिक क्रियाओं का किया अभ्यास

Sat, 21 Jun 2025 09:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Jun 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: doctors practiced compound exercises in IMA yoga camp
आईएमए में योगाभ्यास करतीं अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी व अन्य डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
11वें विश्व योग दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के परेड स्थित परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों ने यौगिक क्रियाएं कीं। बताया गया कि वजन कम करने के लिए अश्वचालन और विमानासन बहुत महत्वपूर्ण हैं। यौगिक क्रियाओं के अभ्यास से पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही यह सुझाव दिया गया कि यौगिक क्रियाएं योग शिक्षक की देखरेख में ही करें। गलत क्रिया करने से दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी ने की। उन्होंने कहा कि फास्ट फूड, फ्राइड, जंक और शील्ड फूड या पेय पदार्थ यदा कदा ही लें। सलाद, मौसमी फल, अंकुरित अनाज सेहत के लिए फायदेमंद हैं। सुबह योग करने से मनुष्य स्वस्थ एवं निरोग रहता है। योगाचार्य डॉ. रवींद्र पोरवाल ने डॉक्टरों को यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस मौके पर बताया गया कि अश्व चालान आसन और विमानासन पांच मिनट सुबह और पांच मिनट शाम करने से महीने में दो से तीन किग्रा वजन कम किया जा सकता है। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विकास मिश्रा, आध्यात्मिक सब कमेटी के चेयरमैन डॉ. अवध दुबे, डॉ. संजय रस्तोगी, कार्यक्रम समन्वयक, डॉ. उमेश पालीवाल, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. मीरा अग्निहोत्री, डॉ. एसी अग्रवाल, डॉ. रीता मित्तल, डॉ. अनुराग मेहरोत्रा आदि रहे।
विज्ञापन

Kanpur: doctors practiced compound exercises in IMA yoga camp
मेट्रो डिपो में योग करते अधिकारी, कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो स्टेशन पर आमजनों संग दिव्यांग छात्रों ने भी किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपीएमआरसी ने गुरुदेव चौराहा स्थित मेट्रो डिपो और बड़ा चौराहा स्टेशन पर विशेष योग सत्र आयोजित किए। डिपो में आयोजित योग सत्र में मेट्रो के परियोजना निदेशक श्री अरविंद मीणा सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन‘ के योग प्रशिक्षक ने अभ्यास कराया। इसके बाद पहली बार बड़ा चौराहा भूमिगत स्टेशन में यात्रियों के साथ-साथ डॉक्टर अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन से आए दिव्यांग छात्रों ने भी योगाभ्यास किया।
 
Kanpur: doctors practiced compound exercises in IMA yoga camp
बड़ा चौराहा भूमिगत मेट्रो स्टेशन पर योग करते दिव्यांग छात्र - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो स्टेशन पर आमजनों संग दिव्यांग छात्रों ने भी किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपीएमआरसी ने गुरुदेव चौराहा स्थित मेट्रो डिपो और बड़ा चौराहा स्टेशन पर विशेष योग सत्र आयोजित किए। डिपो में आयोजित योग सत्र में मेट्रो के परियोजना निदेशक श्री अरविंद मीणा सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन‘ के योग प्रशिक्षक ने अभ्यास कराया। इसके बाद पहली बार बड़ा चौराहा भूमिगत स्टेशन में यात्रियों के साथ-साथ डॉक्टर अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन से आए दिव्यांग छात्रों ने भी योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

Kanpur: doctors practiced compound exercises in IMA yoga camp
योग करते हरमिलाप मिशन स्कूल के छात्र और शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
छात्रों को बताए योग के फायदे
योग दिवस के मौके पर रतनलालनगर स्थित हरमिलाप मिशन स्कूल में योग कार्यशाला आयोजित की गई। स्कूल की निदेशक मीनू गोसाईं, प्रधानाचार्य राजीव आनंद, खेल प्रशिक्षक जितेंद्र शर्मा ने छात्रों को योग के फायदे बताए। कहा कि निरोगी रहने के लिए योग करना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वज्रासन आदि आसनों को करने के लिए प्रेरित किया।
 
Kanpur: doctors practiced compound exercises in IMA yoga camp
किदवईनगर गीता पार्क में योग करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
निरोगी रहने के लिए किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गीता पार्क किदवई नगर में योग शिविर आयोजित किया गया। आयोजन हेमा अखिल भारतीय महिला शक्ति एसोसिएशन, अखिल भारतीय महिला शक्ति संघ भारत एवं रैपिडो की ओर से किया गया था। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमा अनिल पटेल ने कहा कि योग, भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है, जो शरीर और आत्मा को संतुलित करता है। यहां लोगों ने निरोगी रहने के लिए कई तरह के आसन किए। रैपिडो के सर्वेश मिश्रा ने लोगों को योग के फायदे बताए।
 
Kanpur: doctors practiced compound exercises in IMA yoga camp
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने योग किया - फोटो : अमर उजाला
जीएसवीएम में डॉक्टरों ने योग किया
विश्व योग दिवस पर शनिवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के लॉन में डॉक्टरों ने योग किया। इस मौके पर योग प्रशिक्षक रजनी ने डॉक्टरों को योगिक क्रियाओं के महत्व के बारे में बताया। इसके साथ ही श्वसन तंत्र, स्नायु तंत्र तथा स्पाइनल कॉर्ड को मजबूत करने वाली क्रियाओं का अभ्यास कराया। योग कार्यक्रम का संचालन स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. सीमा द्विवेदी ने किया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला, उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि, न्यूरो साइंसेस प्रमुख डॉ. मनीष सिंह, डॉ. लुबना खान, डॉ. किरन पांडेय, डॉ. एसके बर्मन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed