{"_id":"677ac574d7424b0c9404ae78","slug":"kanpur-doctor-couple-cheated-of-rs-36-lakh-by-doing-wrong-land-deed-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गलत जमीन का बैनामा कर डॉक्टर दंपती से 36 लाख ठगे, पिता-पुत्रों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गलत जमीन का बैनामा कर डॉक्टर दंपती से 36 लाख ठगे, पिता-पुत्रों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 05 Jan 2025 11:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:18 PM IST
सार
Kanpur News: डॉक्टर दंपती से 36 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मामले में कल्याणपुर थाने में पिता-पुत्रों समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
कल्याणपुर में जमीन दिलाने के नाम पर डॉक्टर दंपती से कुछ लोगों ने 36 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉ. अजय प्रताप सिंह और पत्नी डॉ. अंजू सिंह नाक, कान व गला के डाॅक्टर हैं। परिचित चालक गुड्डन ने जमीन खरीदने के लिए बिठूर के एक ब्रोकर वीरू से मिलवाया। ब्रोकर के माध्यम से बैरी, अकबरपुर कछार निवासी मुंशीलाल और उनके बेटों नीरज और संतोष से जमीन का डॉ. अजय ने 36 लाख में सौदा तय किया।
तय रकम को आरटीजीएस और नकद देने के बाद मुंशीलाल ने डॉ. अजय को कोर्ट जाकर जमीन का बैनामा कर दिया। कब्जा दिलाने के नाम पर मुंशीलाल, ड्राइवर गुड्डन और ब्रोकर वीरू निषाद टालमटोल करने लगे। कोर्ट में इस जमीन का दाखिल-खारिज करने पर पंकज निषाद और संजय निषाद ने गलत चौहद्दी बताते हुए आपत्ति कर दी। जांच कराने पर पता चला कि डॉ. अजय को दूसरी जमीन दिखाकर गलत बैनामा करा दिया गया है। इसके बाद पीड़ित की पत्नी ने कल्याणपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी गुड्डन, वीरू, मुंशीलाल और उसके बेटों नीरज, संतोष के खिलाफ धोखाधड़ी समेत और धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।