फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur DM inspected Patara CHC seven workers found absent dry straw found in front of cowshed animals

Kanpur: डीएम ने पतारा सीएचसी का किया निरीक्षण…सात कर्मी मिले गैरहाजिर, गोशाला पशुओं के सामने मिला सूखा भूसा

Fri, 02 May 2025 04:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 May 2025 04:48 PM IST
सार

Kanpur News: डीएम के निरीक्षण में जानकारी मिली कि चिकित्साधीक्षक ओपीडी में मरीजों को स्वयं नहीं देखते हैं। डीएम ने इस लापरवाही के बारे में उनसे पूछा तो वह संचारी रोग नियंत्रण अभियान व अन्य व्यवस्थाओं में व्यस्त होने का हवाला देकर बहाने बनाते रहे।

विज्ञापन
Kanpur DM inspected Patara CHC seven workers found absent dry straw found in front of cowshed animals
पतारा सीएचसी में मरीजों से जानकारी करते डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सीएचसी पतारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने चिकित्साधीक्षक समेत आठ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

डीएम ने कर्मचारियों से एम्बुलेंस व औषधि वितरण केंद्र खुलने और दवा वितरण की जानकारी की। इस पर उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
एक्सरे टेक्नीशियन अमन वर्मा ड्यूटी से नदारद मिले, जबकि उपस्थिति रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर थे। इसकी जानकारी चिकित्साधीक्षक को भी नहीं थी। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि अप्रैल में मात्र 60 एक्सरे किए गए हैं। चिकित्साधीक्षक अभिषेक कटिहार ओपीडी रजिस्टर स्वयं न भरकर अन्य कर्मचारियों से भरवाते हैं। अनुपस्थित सात कर्मियों की छुट्टी अंकित नहीं की गई थी, जबकि चिकित्साअधीक्षक द्वारा रजिस्टर को देखा भी गया था।

विज्ञापन

Kanpur DM inspected Patara CHC seven workers found absent dry straw found in front of cowshed animals
बरनाव गांव की गोशाला में गोवंशों का चारा देखते डीएम - फोटो : amar ujala

आठ लापरवाह कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका
अप्रैल में मात्र सात ओपीडी चिकित्साधीक्षक द्वारा की गई। निरीक्षण में जानकारी मिली कि चिकित्साधीक्षक ओपीडी में मरीजों को स्वयं नहीं देखते हैं। डीएम ने इस लापरवाही के बारे में उनसे पूछा तो वह संचारी रोग नियंत्रण अभियान व अन्य व्यवस्थाओं में व्यस्त होने का हवाला देकर बहाने बनाते रहे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। चिकित्साधीक्षक समेत आठ लापरवाह कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।

Kanpur DM inspected Patara CHC seven workers found absent dry straw found in front of cowshed animals
जानकारी करते डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala

गोशाला पशुओं के सामने मिला सूखा भूसा
पतारा सीएचसी के बाद डीएम बरनाव गांव की गोशाला पहुंचे। मुख्य मार्ग से गोशाला जाने वाला मार्ग खस्ताहाल मिला। निरीक्षण में पशुओं को हरा चारा के बजाय सूखा चारा दिया जाना पाया गया और चारे में चूनी -चोकर की मात्रा कम मिली। सूखे चारे में पानी की कमी भी पाई गई। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन

Kanpur DM inspected Patara CHC seven workers found absent dry straw found in front of cowshed animals
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala

पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व संबंधित खंड विकास अधिकारी को गोशाला की अन्य कमियों की पड़ताल कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करने व अन्य संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि शासन से प्रतिदिन प्रति पशु 50 रुपये व्यय करने का प्रावधान है, तब भी उन्हें पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed