फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur DM inspected EVM VVPAT warehouse said maintenance should be done as per standards

Kanpur: डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा…कहा- मानकों के अनुसार हो रखरखाव

Wed, 23 Jul 2025 12:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Jul 2025 12:09 PM IST
सार

Kanpur News: डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मंथली इंस्पेक्शन किया। यहां उन्होंने मशीनों की सिक्योरिटी, सीसीटीवी निगरानी और रिकॉर्ड्स के रखरखाव को निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार बनाए रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kanpur DM inspected EVM VVPAT warehouse said maintenance should be done as per standards
ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण करते जिलाधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक, निर्वाचन कार्यालय में बने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने मशीनों की सुरक्षा, सीसीटीवी से होने वाली निगरानी, रिकॉर्ड्स के रखरखाव और वेयरहाउस की पूरी व्यवस्था को ध्यान से देखा।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने साफ निर्देश दिए कि मशीनों की सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह से काम करते रहें और सभी एक्टिविटीज पर लगातार नजर रखी जाए।

विज्ञापन

मानकों के अनुसार हो रखरखाव
साथ ही, उन्होंने निर्देश दिए कि वेयरहाउस में साफ-सफाई, आग बुझाने वाले यंत्रों की उपलब्धता और रिकॉर्ड्स का सही रखरखाव निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गए सभी मानकों के अनुसार हो। निरीक्षण के समय उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed